भगवंत मान के 'फैन' हुए सिद्धू, जमकर तारीफ  की बोले- ज़मीन से जुड़े इंसान हैं

भगवंत मान के

प्रेषित समय :11:51:28 AM / Tue, May 10th, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। पंजाब में अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने को लेकर भी सिद्धू ने मान की प्रशंसा की। 

सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।' इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। वह बिल्कुल उसी तरह हैं जैसे 15 साल पहले थे जब उनसे पहली मुलाकात हुई थी। सिद्धू ने कहा, मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान से पहली बार लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान मिले  थे। हालांकि उस वक्त सिद्धू जज हुआ करते थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। सिद्धू पंजाब चुनाव के बाद पहले भी मान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिए राजनीति में उतरने के संकेत, बनायेंगी अपनी नई पार्टी

अभिमनोजः पीके और कांग्रेस की राजनीतिक राहें अलग! क्यों? कैसे?

जय श्रीराम! शत्रुघ्न सिन्हा का अघोषित सियासी वनवास खत्म, अब जमेगा राजनीतिक रंग?

हनुमान जयंती पर राजनीति का रंग, भाजपा के साथ कांग्रेस भी हनुमान भक्ति में डूबी

Leave a Reply