लद्दाख में सेना का ट्रक 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, कई गंभीर राहत कार्य जारी

लद्दाख में सेना का ट्रक 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, कई गंभीर राहत कार्य जारी

प्रेषित समय :18:03:22 PM / Fri, May 27th, 2022

नई दिल्ली. लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में सेना का ट्रक श्योक नदी में गिर गया. हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई और 19 जवान घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इंडियन आर्मी के बयान के मुताबिक, 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से लेह जिले के हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी.

हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ. यहां सेना का वाहन अनियंत्रित होकर श्योक नदी में जा गिरा. घायल 26 जवानों को वहां से निकालकर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों की मौत हो गई. लेह से परतापुर के लिए सेना की सर्जिकल टीमें रवाना कर दी गई हैं. भारतीय सेना ने कहा, हम हादसे में घायल सभी जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा मदद दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. जिससे हादसे में घायल जवान जल्द स्वस्थ हो सकें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

लद्दाख म्यूजिक फेस्टिवल दिखेंगी जावा और येज्दी बाइक्स

लद्दाख में टूरिस्टों की अय्याशी, नशे में धुत्त होकर पैंगोग झील में दौड़ा दी कार

लद्दाख : भूकंप के झटकों से कांपा बर्फीला रेगिस्तान, 5.2 रही तीव्रता

देश आज मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस, लद्दाख में -40 डिग्री तापमान पर लहराया तिरंगा

जानिए, क्या है लद्दाख के कोल्ड डेजर्ट का आइस स्तूप प्रोजेक्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भीषण ठंड, अधिकतर जगहों पर पारा रहा शून्य से नीचे

Leave a Reply