जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंडल कार्यसमिति, कोर ग्रुप की बैठक को किया संबोधित, एससी वर्ग के कार्यकर्ता के घर पहुंचे

जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंडल कार्यसमिति, कोर ग्रुप की बैठक को किया संबोधित, एससी वर्ग के कार्यकर्ता के घर पहुंचे

प्रेषित समय :19:10:37 PM / Thu, Jun 2nd, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंडल कार्य समिति, बूथ सदस्यों की बैठक, कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया, वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचकर समाज के लोगों से सौजन्य भेंट की,इस मौके पर  राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह, केंट विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, वार्ड संयोजक ईश्वर सिंह, बुथ अध्यक्ष सुनील रजक के साथ बुथ समिति के सदस्य उपस्थित थे.

मंडल समिति की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष-

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम विधानसभा के रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा पहुंचे, यहां उन्होंने रानी दुर्गावती मंडल की बैठक को संबोधित किया, उन्होने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करने व पार्टी की विचारधारा, केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार व प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा जन कल्याणकारी कार्याे, विकास के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया है. इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी के साथ मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे.

संभागीय कार्यालय में एमपी कोर ग्रुप की बैठक को किया संबोधित-

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित किया, बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान पवैया, विधायक राजेन्द्र शुक्ला, केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए.

केंट विधानसभा के बूथ क्रमांक 106 की बैठक में पहुंचे-

श्री नड्डा ने जबलपुर प्रवास के दौरान केंट विधानसभा अन्तर्गत बूथ क्रमांक 106 की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर विधानयकगण से लेकर वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.  उन्होंने बूथ अध्यक्ष सुनील रजक समेत समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं से परिचय लिया तथा बूथ समिति की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया.

अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता के निवास पर पहुंचे-

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों से भेंट की. इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने भी सामाजिक जनो से भेंट की.

वरिष्ठ नेता आनंद बर्नाड के घर किया जलपान-

बूथ समिति की बैठक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के वरिष्ठ नेता  आनंद बर्नाड के सिविल लाइंस स्थित निवास पहुंचे. उन्होंने श्री बर्नाड एवं परिवारजनों से भेंट की. यहां जलपान करने उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ क्रमांक 106 के लिए रवाना हो गए. इस दौरान श्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर, विधायक अजय विश्नोई भी उपस्थित रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में कांग्रेस से जगतबहादुर सिंह होगे महापौर पद के प्रत्याशी, 6 शहरों के लिए नाम तय, भाजपा में मंथन जारी..

जबलपुर में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता के समधी ने कनाडा के डाक्टर से एक करोड़ रुपए हड़पे, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण

जबलपुर में सट्टा किंग सतीष सनपाल अपने परिचितों के नाम पर खोली थी फर्जी फर्मे, बैंक खातों में जमा होती थी सट्टे की रकम

जबलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, कहा पार्टी विचारों को लेकर जनता के बीच जाए कार्यकर्ता, देखें वीडियो

जबलपुर में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में पहुंची युवती पर प्राणघातक हमला

जबलपुर में माढ़ोताल तालाब शासन के नाम होते ही गरजा बुल्डोजर, ध्वस्त किए गए पक्के निर्माण, खुला गया तालाब में पानी पहुंचने का रास्ता

Leave a Reply