पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बेलखेड़ा में जमीन के विवाद पर यशवंत ठाकुर ने किसान बलराम लोधी को उस वक्त गोली मार दी, जब वह अपने भतीजे सतेन्द्र ठाकुर के साथ खेत जा रहा था, गोली लगने से घायल बलराम लोधी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर बलराम की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस ने घायल बलराम से पूछताछ के बाद हमलावर यशवंत ठाकुर की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुसली बेलखेड़ा निवासी बलराम लोधी उम्र 28 वर्ष पेशे से किसान है, जिनका बड़े पिता के लड़के यशवंत ठाकुर से जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चला आ रहा है, विवाद के चलते दोनों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बनी लेकिन गांव के लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो जाता था, लेकिन यशवंत हर वक्त बलराम से बदला लेने की फिराक में रहता था, बीती रात 8 बजे के लगभग बलराम अपने भतीजे सतेन्द्र ठाकुर के साथ मोटर साइकल से अपने खेत जाने के लिए निकला, जब वह करहैया हार से गुजर रहा था, तभी यशवंत पीछा करते हुए पहुंच गया, जिसने बलराम को रोककर गाली गलौज शुरु कर दी, बलराम ने गाली बकने से मना किया तो यशवंत ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया, जिससे गोली बलराम की जांघ में लगी और वह मोटर साइकल सहित गिर गया, बलराम को गोली लगते देख सतेन्द्र ने चीख पुकार शुरु कर दी, शोर सुनकर आसपास के लोगों सहित राह चलते लोग भी रुक गए, यहां तक कि सतेन्द्र की सूचना पर परिजनों सहित रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने बलराम को उपचार के लिए स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बलराम की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर यशवंत लोधी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है, हर संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-जबलपुर में भाजपा 10 जून को बूथ केंद्रों से ढोल-धमाकों के साथ करेगी नगरीय निकाय चुनाव का आगाज
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर केवल एक पृथ्वी और पर्यावरण प्रदर्शनी का पमरे जीएम ने किया उद्घाटन
विश्व पर्यावरण दिवस: जबलपुर रेल मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया पौधारोपण
Leave a Reply