जबलपुर में भाजपा 10 जून को बूथ केंद्रों से ढोल-धमाकों के साथ करेगी नगरीय निकाय चुनाव का आगाज

जबलपुर में भाजपा 10 जून को बूथ केंद्रों से ढोल-धमाकों के साथ करेगी नगरीय निकाय चुनाव का आगाज

प्रेषित समय :20:29:40 PM / Sun, Jun 5th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने भी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरु कर दी है, जिसके चलते भाजपा दस जून को बूथ केंद्रों से ढोल-धमाकों के साथ नगर निगम चुनाव का आगाज क रेगी, इस आशय की बात भाजपा के पदाधिकारियों ने महानगर की जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते वक्त कही.

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में भोपाल में किया गया था जिसमे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय चुनावो में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर निर्णय लिए गए. प्रदेश कार्यसमिति के निर्णयों को जिला कार्यसमिति एवँ मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यरूप में परणीत करने रखा जाता है इसी तारतम्य में यह बैठक आहूत की गई है. इस मौके पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा केंद्र व प्रदेश  में हमारी सरकार है. यह क्रम आगे भी जारी रहे, नीचे से ऊपर तक हर चुनाव में हमारे संगठन की जीत हो इसका प्रयास करना होगा, आने वाले समय मे नगरीय निकाय के चुनाव हमारे सामने है महापौर अपना हो, पार्षद अपना हो यह चुनौती हमारे लिये है और इसका चिंता के साथ नही बल्कि उत्साह के साथ सामना करना है.  इसके लिए प्रदेश संगठन के निर्देश पर दो दिन मंडलो की बैठक आयोजित की जाएगी, इसी के साथ जबलपुर के 956 बूथों पर 10 जून से नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद होगा जिसमे बूथ बैठक के साथ ही वरिष्ठों का सम्मान तिलक लगाकर करते हुए, ढोल धमाकों के साथ चुनाव का आगाज किया जाएगा. उन्होंने कहा जितना अच्छा आगाज होगा उतना शानदार परिणाम होगा संगठन ने इस कार्यक्रम को बुथ विजय संकल्प का नाम दिया है.

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता-

आज आयोजित हुई बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपांकर बैनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, सदानंद गोडबोले, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी, महामंत्री रजनीश यादव, पंकज दुबे, जय सचदेवा, अभयसिंह ठाकुर, रिंकू बिज, हर्षित सिंघई, रोहित जैन, अंजू भार्गव, रंजीत पटेल, संतोषी ठाकुर, डिम्पी विश्वकर्मा, कमलेश राजन, प्रशान्त केसरवानी, रविन्द्र पचौरी, शरद ताम्रकार, संजय नाहतकर, चित्रकान्त शर्मा, हितेश रोहरा, श्रीकान्त साह, रवि शर्मा के साथ मंडल अध्यक्षए मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख एवँ जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

विश्व पर्यावरण दिवस: जबलपुर रेल मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया पौधारोपण

एमपी में नगरीय निकाय चुनाव: 9 जून को कांग्रेस की बैठक, जबलपुर, ग्वालियर को लेकर फिर होगा मंथन, विधायकों को भी बनाया जा सकता है उम्मीदवार

जबलपुर मेें विद्युत कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत..!

विश्व पर्यावरण दिवस पर जबलपुर हेरिटेज रनिंग रूम परिसर में किया गया पौधारोपण, वृक्षों का बताया गया महत्व

जबलपुर मंडल के 374 कर्मचारियों को मिला डीआरएम अवार्ड, इन विभागों को दी गई शील्ड

Leave a Reply