शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 16132 पर, बैंक शेयरों में तेजी, टाइटन का शेयर 6% चढ़ा

शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 427 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 16132 पर, बैंक शेयरों में तेजी, टाइटन का शेयर 6% चढ़ा

प्रेषित समय :18:03:54 PM / Thu, Jul 7th, 2022

मुंबई. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए. सेंसेक्स 427अंकों की तेजी के साथ तो निफ्टी 16,130 के पार बंद हुआ. निफ्टी पर बैंक और आटो इंडेक्स करीब 1.74 प्रतिशत और 1.35 प्रतिशत मजबूत हुए हैं, जबकि फाइनेंशियल इंडेक्स को भी 1 प्रतिशत से ज्यादा मजबूती मिली. मेटल इंडेक्स 3.5 प्रतिशत चढ़ा, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए तो एफएमसीजी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में 427 अंकों की तेजी रही है और 54,178 के लेवल पर जबकि निफ्टी 143 अंक बढ़कर 16132 के लेवल पर बंद हुआ. आज के टॉप गेनर्स में टाइटन, टाटा स्टील, एलटी, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक शामिल हैं.

टाइटन के शेयर में जबर्दस्त तेजी

टाइटन के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली. आज कंपनी का शेयर 5.78 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत होकर 2,129.9 रुपए पर बंद हुआ. बुधवार को यह 2014 रुपए पर बंद हुआ था. असल में टाइटन कंपनी ने फाइनेंशियल इयर 2023 की पहली तिमाही के लिए अपने डेटा जारी किए हैं, जो बेहद दमदार रहे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शेयर मार्केट: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 53 हजार के पार

शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 111 अंक टूटा, निफ्टी 15752 पर, रिलायंस टॉप लूजर

शेयर मार्केट : गिरावट के साथ खुले बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली बढ़त में बंद हुए, बैंक फिसले

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 462 अंक चढ़ा, 15,700 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

लंबे इंतजार के बाद शेयर मार्केट में मंगल, तेज उछाल के साथ सेंसेक्स 934 अंक चढ़कर बंद हुआ

Leave a Reply