प्रदीप के दोहे....  पंद्रह लाख की टोपी देकर हो गए अंतर्ध्यान!

प्रदीप के दोहे....  पंद्रह लाख की टोपी देकर हो गए अंतर्ध्यान!

प्रेषित समय :08:28:37 AM / Sun, Sep 4th, 2022

पंद्रह लाख की टोपी देकर हो गए अंतर्ध्यान!
कुर्सी मिल गई साहेब को, अब बांटते ज्ञान!!

काला धन तो ना मिला, काला जादू होए!
पंद्रह लाख की चाह में, जो थे वो भी खोए!!

महंगाई की मार से जनता है बेहाल!
पर साहेब के मित्र तो हो गए मालामाल!!

साहेब-बाबा दोऊ हंसे, पर जनता तो रोए!
पेट्रोल डीजल मार से, साबुत बचा न कोए!!

मन की बातें सुन-सुन के, मन भारी ही होए!
जन की बातें दबी पड़ी, इन्हें उठाओ कोए!!

पेट्रोल को तो तीस करें, डॉलर को चालीस!
ठग भी उन्नीस रह गए, बाबा हो गए बीस!!

आग लगी है जेब को, कैसे गैस भराएं!
स्मृति हमारी खो गई, कहां से लेकर आएं!!

डिग्री फर्जी भी चले, कुर्सी असली होए!
बेच पकौड़े, घर चला, डिग्री को क्यों रोए!!

विश्वगुरु बनने चले, विषगुरु बन गए आप!
हिन्दू-मुस्लिम लड़ रहे, वोट बंटोरे आप!!

https://twitter.com/i/status/1563436487726641153

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

योग व भारतीय संस्कृति पर ध्यान देने की जरूरत

भारत-नेपाल की साझा संस्कृति का प्रतीक है चेहरा

कथाकार पंकज बिष्ट, ज‍िन्‍हें मिलेगा डा. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान-2022

'सविता कथा सम्मान' के लिए दिल्ली की अकांक्षा पारे काशिव का चयन

संजय पुरोहित को 2021 का साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार

साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2021की घोषणा: सम्मानित होंगी उर्दू लेखिका अर्जुमंद आरा

Leave a Reply