World News: नाइजीरिया में बाढ़, 2 महीने में 603 लोगों की मौत, 82 हजार घर पूरी तरह से तबाह, भुखमरी फैली

World News: नाइजीरिया में बाढ़, 2 महीने में 603 लोगों की मौत, 82 हजार घर पूरी तरह से तबाह, भुखमरी फैली

प्रेषित समय :16:44:37 PM / Wed, Oct 19th, 2022

लागोस. नाइजीरिया बाढ़ और बारिश से बेहाल है. हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक 603 लोगों की जान चली गई है. 2,400 से ज्यादा लोग घायल हैं. करीब 25 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं.

मानवीय मामलों के मंत्री सादिया उमर फारूकी ने कहा- 16 अगस्त को आई बाढ़ से 2,72,000 एकड़ खेतों की फसलें नष्ट हो गई हैं. इससे खाद्य आपूर्ति बाधित होने का संकट बढ़ गया है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम और हृ फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले महीने कहा था- नाइजीरिया उन 6 देशों में शामिल है जो भुखमरी का विनाशकारी दंश झेल रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

नाइजीरिया: चर्च में खाना और गिफ्ट बांटने के दौरान मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे

नाइजीरिया में अवैध तेल रिफाइनरी में विस्फोट से 100 लोगों से अधिक के मारे जाने की आशंका

नाइजीरिया में लड़कियों को जबरन बनाया जाता है मां, बनाई बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री

नाइजीरिया में बंदूकधारी हमलावरों ने स्कूल को बनाया निशाना, 140 छात्रों का किया अपहरण

नाइजीरिया में मवेशी चुराने वाले गैंग का आतंक, सात गांवों पर हमला कर 88 लोगों को उतारा मौत के घाट

Leave a Reply