WCREU के साथ मंडल रेल प्रशासन की पी.एन.एम. बैठक में रेलकर्मचारियों के हित में लिए अनेक निर्णय

WCREU के साथ मंडल रेल प्रशासन की पी.एन.एम. बैठक में रेलकर्मचारियों के हित में लिए अनेक निर्णय

प्रेषित समय :20:09:29 PM / Fri, Dec 23rd, 2022

जबलपुर. जबलपुर रेल मंडल के कर्मचारियों की  समस्याओं पर मंडल रेल प्रशासन एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के साथ हुई स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.)में कर्मचारी हित के अनेक निर्णय लिए गए.

मंडल सभागार में आयोजित उक्त पी.एन.एम. बैठक में ए.डी.आर.एम. दीपक कुमार गुप्ता ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, मंडल के रेल कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से कई उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने यूनियन को सतत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया व् सभी कर्मचारियों को अपनी बेहतर सेवा देने का आव्हान किया. दीपक कुमार गुप्ता ने मंडल में कर्मचारियों के हितों में किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कर्मचारी यूनियन के 173 मुद्दों में से 39 का बैठक में ही निराकरण किया, जिसमें रेलवे के पुराने बंगलों में हालीडे होम की मंजूरी पर सहमति व्यक्त की गई.

इस अवसर पर रेल प्रशासन के अपर मंडल रेल प्रबंधक सर्वश्री दीपक कुमार गुप्ता, अमितोज बल्लभ, मंडल के शाखा अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, विश्व रंजन, डॉ मधुर वर्मा, मनीष पटेल, संजय मनोरिया, डॉ. मंजुनाथ एमएस., डॉ.बी.सी.एस. रॉय, संजय कुमार, सी.एल. बैरवा, अरविन्द पांडे, पंकज सिन्हा, डीके शुक्ला सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे.  

बैठक में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बी.एन. शुक्ला, जरनेल सिंह, इन्द्रजीत जैसवाल, पुष्पेन्द्र तिवारी, दशरथ भट्ट आदि भी उपस्थित थे. इस अवसर पर यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों तथा सेवानिवृत कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए जबलपुर में हॉलिडे होम के निर्माण का प्रस्ताव रखा जिस पर अधिकारियों ने सहमति प्रदान करते हुए रेलवे स्कूल के बाजू के दो बंगलों को हॉलिडे होम के रूप में विकसित करने सहमति प्रदान की.

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., ओवर टाइम, तथा नाइट ड्यूटी  का भुगतान  रेल आवास, वरीयता एवं रेल पथ की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया. दो दिवसीय इस बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विस्तृत चर्चा करके अनेक निर्णय लिए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Rail News: माल ढुलाई से इस वर्ष रेलवे हुआ मालामाल, हुई जमकर कमाई, इस मद में हुई सबसे अधिक आय

Job Scam: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, ट्रेनिंग भी कराई, प्लेटफार्म पर ट्रेन की बोगियां तक गिनवाईं

WCREU की भोपाल एजीएम में NPS के खिलाफ प्रस्ताव पास, जो दल ओपीएस लागू करने का वचन देगा, उसे देंगे रेलकर्मी समर्थन

कोटा रेल मंडल की कर्मचारी हित निधि समिति में WCREU की मांग पर रेलकर्मियों की कल्याण के अनेक निर्णय हुए

दिसंबर 2023 से पटरी पर दौड़ेगी पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन: रेल मंत्री

Rail News: ऋषभ पंत के घर के सामने रेलवे ने अचानक गाड़ दिए दर्जनों पिलर, विरोध शुरू

Leave a Reply