सियोल. साउथ कोरिया के ग्वाचियान शहर में भयानक सड़क हादसा हो गया. यहां एक्सप्रेस-वे टनल से गुजर रही एक बस अचानक ट्रक से टकरा गई. इसके तुरंत बाद धमाका हुआ, जिससे टनल में आग लग गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 37 लोग घायल हो गए.
नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक, घायलों में तीन की हालात गंभीर है. ट्रक में कौन-सा सामान था और बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा जा सकता है.
लोग सांस नहीं ले पा रहे थे
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची. एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने कहा- हम टनल में लोगों की तलाश कर रहे हैं. कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. हमने 20 लोगों को रेस्क्यू किया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
अक्टूबर में हुई थी 153 लोगों की मौत
29 अक्टूबर को सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई थी. इटावोन टाउन में हुए इस हादसे में 151 लोगों की मौत हुई थी. मृतकों में ज्यादातर 18-20 साल के युवा थे. 19 विदेशी नागरिक थे. इनमें 3 चीन के नागरिक थे. 2 हजार से ज्यादा लोग लापता हो गए थे. पुलिस के मुताबिक, संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-साउथ कोरिया में जुलाई से घर से बाहर भी मास्क पर छूट, टीका लगवाने वालों को भी छूट
पति की यह भूल पड़ी भारी: आधी रात को बीच रास्ते में पत्नी को छोड़कर निकल गया 160 किमी आगे
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में दवा बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, चार कर्मचारियों की मौत
एमपी के ऊर्जा मंत्री ने 66 दिन बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आग्रह पर पहनी चप्पल
जबलपुर : ठंड से बचने आग में पेट्रोल डाला, भभकने से तीन युवक झुलसे..!
Leave a Reply