महागठबंधन एकजुट रहा तो.... 2024 में मोदी टीम का सत्ता का सपना टूट जाएगा?

महागठबंधन एकजुट रहा तो.... 2024 में मोदी टीम का सत्ता का सपना टूट जाएगा?

प्रेषित समय :13:08:26 PM / Sun, Feb 26th, 2023

अभिमनोज. जिस तरह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार राजनीतिक चतुराई और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सियासी धैर्य दिखा रहे हैं, उसके दम पर लोकसभा चुनाव 2024 तक महागठबंधन की एकजुटता बनी रही, तो मोदी टीम का केंद्र की सत्ता का सपना टूट जाएगा!


खबरें हैं कि पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली के मंच पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से 2024 में मोदी सरकार की विदाई का ऐलान कर दिया.
उन्होंने कहा कि.... खुश हैं कि पूर्णिया में लाखों-लाख की भीड़ जुटी, आज देश टुकड़े-टुकड़े की होने कगार पर पहुंच चुका है, भाजपाई को कोई शर्म नहीं, भाजपा का रथ तब भी बिहार में रोका गया था, इस बार भी इस काम को बिहार से ही किया जाएगा.


लालू ने कहा कि.... यह एकजुटता यह प्रमाणित करेगा कि भविष्य में जो लोकसभा चुनाव होने वाला है, वह हम इसी एकता के साथ लड़ेंगे ताकि भाजपा राज का सफाया हो जाए.
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले कि.... लालूजी नहीं झुके, तो बेटा भी नहीं झुकेगा!


उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी अमित शाह कह रहे हैं कि ये जंगलराज है, सुन लीजिए.... ये जनता का राज है, केंद्र में ऐसी सरकार है जो पांच किलो राशन देकर वोट मांग रही है, वही अनाज जिसे सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राशन जब सड़ रहा है तो फ्री में बांटो, आज यह राशन बांट रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि.... लालूजी ने सांप्रदायिक शक्तियों के सामने कभी घुटना नहीं टेका, भाजपा में कोई लीडर नहीं, सब डीलर हो चुका है, जैसे लालूजी ने इन लोगों की सरकार के सामने कभी घुटना नहीं टेका, वैसे ही उनका बेटा कभी झुकेगा नहीं, नीतीश कुमार ने सही समय पर सही डिसीजन लिया, ये लोग नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ना चाहते हैं.


सियासी सयानों का मानना है कि यदि महागठबंधन का बंधन मजबूत रहा, तो.... 2024 बीजेपी को बहुत भारी पड़ेगा, लेकिन इसके लिए महागठबंधन को मोदी टीम की उकसाने की राजनीति से बचना होगा, तो मीडिया मैनेजमेंट का तोड़ तलाशना होगा!

Tejashwi Yadav @yadavtejashwi
पूर्णिया के इसी मैदान से 2014 में मोदी जी ने घोषणा की थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे लेकिन 8 साल हो गए कुछ नहीं हुआ? 

बिहार ने 39 MP दिए, बिहार को क्या मिला? इन्होंने रेल-तेल-भेल, पोर्ट-एयरपोर्ट, BSNL-LIC सब बेच दिया, केवल गुजरात और गुजराती ही यह देश चला रहे है!
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1629466516025667584

फर्जी सर्वे के दम पर 2024 में बनेगी केंद्र में मोदी सरकार? जबकि.. बिखर रहा है मोदी का एकछत्र साम्राज्य!  
https://twitter.com/Pradeep80032145/status/1627514668632899588

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बिहार: महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो डिप्टी सीएम, उपेन्द्र कुशवाहा ने की नीतीश कुमार से मांग

अभिमनोजः बिहार सत्तारूढ़ महागठबंधन में राजनीतिक रस्साकशी के बावजूद बीजेपी के लिए कोई खास सियासी संभावनाएं नहीं है?

बिहार में महागठबंधन सरकार ने सीबीआई पर कसी नकेल, जांच से पहले लेनी होगी अनुमति

बिहार: नीतिश चुने गये महागठबंधन के नेता, तेजस्वी के साथ पहुंचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

बिहार में MLC चुनाव से पहले महागठबंधन? RJD और लेफ्ट चिराग से दोस्ती को तैयार

Leave a Reply