Rajasthan News: नवभारत साक्षरता के मूल्यांकन को लेकर बैठक आयोजित

Rajasthan News: नवभारत साक्षरता के मूल्यांकन को लेकर बैठक आयोजित

प्रेषित समय :21:27:14 PM / Thu, Mar 9th, 2023

जयपुर. बांसवाड़ा जिले में नवभारत साक्षरता अभियान के तहत 19 मार्च 2023 को होने वाले मूल्यांकन कार्यक्रम को लेकर  जिले के समस्त ब्लॉक के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभूलाल नायक के मुख्य अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय मावजी खांट की अध्यक्षता में किया गया .                                          

बैठक में  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती गायत्री स्वर्णकार, महेंद्र समाधिया, गोपाल कृष्ण जोशी, कार्यवाहक सी बी ई ओ धनजी डामोर,  मणिलाल पारगी, सब्बू रावत एवं ए सी बी ई ओ प्रकाश चंद्र पंड्या, भूपेंद्र कुमार डिंडोर, नितिन त्रिवेदी, मनोज कुमार शाह, सुरेश चंद्र पाटीदार सहित विभिन्न ब्लॉक के समन्वयक ने भाग लिया  .                                            

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभूलाल नायक ने सभी विभागीय अधिकारियों से नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में सभी पंजीकृत असाक्षर की उपस्थिति मूल्यांकन कार्य में सुनिश्चित करने तथा प्रभावी मूल्यांकन हेतु  आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए  .             

अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय मावजी खांट ने मूल्यांकन कार्य को लेकर निदेशालय साक्षरता प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी . उन्होंने मूल्यांकन बाबत  साक्षरता प्रभारी एवं  सर्वेयरों के साथ वीटी व असाक्षर के नियमित संपर्क व बैठकों का आयोजन करने तथा विभागीय स्तर से प्राप्त निर्देश, पुस्तिकाएं व सूचना पहुंचाकर उन्हें आवश्यक जानकारियां देने के निर्देश दिए .         

आरंभ में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी निरंजन द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम तथा मूल्यांकन कार्य को लेकर आवश्यक जानकारियां दी .  बैठक में विभिन्न ब्लॉक के समन्वयक एवं अन्य प्रतिनिधि दीपक शाह, रामकुमार गुर्जर, मोती लाल कटारा, अंबालाल मईडा, महेंद्र सिंह सिसोदिया, मोइनुद्दीन शेख, बाबूराम मसार, रविंद्र कुमार, कैलाश चंद्र डामोर, दिलीप सिंह राठौड़, संजय कुमार पाठक, नानूलाल चरपोटा, भूरा लाल कटारा, दीपक निनामा, ध्रुव सिंह,  आदि ने भाग लिया . अंत में सभी का आभार  एपीओ साक्षरता वीरेंद्र ताबियार ने व्यक्त किया .

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Rajasthan News: बांसवाड़ा कलक्टर ने 170 बेड के हॉस्पिटल निर्माण और जमीन का मुआयना किया

राजस्थान के बांसवाड़ा में छात्रों से भरी बोलेरो गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, 2 बच्चों की मौत, दस घायल

Rajasthan News: बांसवाड़ा मेगा जॉब फेयर में 2214 का प्राथमिक रूप से चयन!

राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल: बांसवाड़ा ने टेनिस बॉल क्रिकेट में जीता कांस्य पदक!

राजस्थान के बांसवाड़ा में श्राद्ध कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग से 125 बीमार, कई गंभीर

Leave a Reply