पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बहोराबाग हनुमानताल क्षेत्र में मोहम्मद हारुन नामक व्यक्ति को खुदाई में मिला बताकर 14 लाख रुपए हड़प लिए. उक्त सोने को जब मोहम्मद हारुन ने चेक कराया तो वह नकली निकला. मोहम्मद हारुन की रिपोर्ट पर गोहलपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
गोहलपुर पुलिस के अनुसार मोहम्मद हारुन निवासी चांदनी चौक हनुमानताल की बहोराबाग में टीन की चादर की दुकान है. जहां पर 30 जनवरी 2023 को एक युवक आया और चांदी का सिक्का दिखाते हुए कहा कि बाऊजी मुझे ये सिक्का बैंक से बदलना है क्या यह बदल जाएगा. मोहम्मद हारुन ने कहा कि बैंक जाकर पता कर ले. यहां तक कि बैंक का पता भी बता दिया, उस वक्त तो युवक चला गया लेकिन दो दिन बाद फिर युवक पहुंचा और कहा कि बाऊजी हम लोग बाहर के हैं किसी पर भरोसा नही कर सकते इसे आप ही ले लो. मोहम्मद हारुन के मना करने पर युवक ने कसम खाते हुए कहा कि चोरी का माल नहीं है. हम दो भाई इंदौर में जेसीबी चलाने का कार्य करते हैं. वहां पर एक कच्चा मकान तोड़ते वक्त हमें सिक्के के साथ कुछ पीला पीला भी मिला है हम लोग चाह रहे हैं कि आप वो भी ले लो ताकि हम इसको बेचकर कुछ नया काम चालू कर सकें. मोहम्मद हारुन के मना करने के बाद भी युवक दूसरे दिन एक और युवक व महिला को लेकर पहुंच गया. जिन्हे अपना भाई व बहन बताते हुए परिचय कराया. इस दौरान दोनों ने मोहम्मद हारुन को अपनी बातों में फंसाते हुए चार-पांच सोने की चिप्स दी, जिसमें भगवान की मूर्ति बनी थी. मोहम्मद हारुन ने चेक कराया तो वह असली सोना निकला. इसके बाद तीनों ने 20 लाख रुपए की मांग की, मोहम्मद हारुन 13 लाख रुपए देने तैयार हो गया. इस तरह इन लोगों के बीच 14 लाख रुपए में सौदा तय हुआ. 7 फरवरी की दोपहर एक बजे के लगभग युवक पहुंचा तो मोहम्मद हारुन ने 6 लाख 50 हजार रुपए दिए. इसी दिन अपने बेटे को बैंक भेजकर 7 लाख 50 हजार रुपए निकलवाकर दे दिए. इस तरह मोहम्मद हारुन ने 14 लाख रुपए दे दिए. फिर वे एक लाख रुपए की मांग करते रहे, लेकिन मोहम्मद हारुन ने कहा कि एक दिन का समय दो, एक लाख रुपए भी दे दिए जाएगें. ठगों ने 14 लाख रुपए यह कहते हुए लिए कि एक लाख रुपए दूसरे दिन आकर ले जाएगें. लेकिन दूसरे दिन ठग नहीं आए. मोहम्मद हारुन ने सोने की चिप्स से भरी थैली ले ली और दुकान बंद कर सोने को चैक कराया तो पता चला कि ठगों द्वारा दिया गया सोना नकली है. नकली सोने का पता चलते ही मोहम्मद हारुन के होश उड़ गए, उसने ठगों को फोन किया तो मोबाइल नम्बर बंद मिला. अपने साथ हुई ठगी की शिकायत मोहम्मद हारुन ने गोहलपुर थाना में की. जिसपर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-ED ने जबलपुर में पूर्व बिशप सहित ईसाई मिशनरी के कई ठिकानों पर मारा छापा
जबलपुर में फ्रंटियर स्क्वाडा कंपनी के शो-रुम से ग्राहक को नई कहकर थमा दी पुरानी कार..!
जबलपुर में फ्रंटियर स्क्वाडा कंपनी के शो-रुम से ग्राहक को नई कहकर थमा दी पुरानी कार..!
Leave a Reply