दिल्ली. दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए, जबकि 3 लोगों को गंभीर रूप से बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 4 पुरुष, 1 महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. डीसीपी नार्थ ईस्ट का कहना है कि हादसा मच्छर वाली अगरबत्ती जलाने के बाद गद्दे में आग लगने के कारण हुआ. आग लगने से घर में धुंआ भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से सो रहे लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.
उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के अनुसार जिन 2 लोगों का ईलाज अभी अस्पताल में चल रहा है उनमें एक 15 साल की लड़की, एक 45 साल का शख्स शामिल है. हादसे के बाद अस्पताल लाए गए 22 साल के युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी थीं. इससे कमरे में धुआं भर गया और सोए हुए लोगों का दम घुट गया. घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार : 1 दिन में दिल्ली में 214 तो महाराष्ट्र में 450 नए केस से हड़कंप
PM Modi ने किया दिल्ली BJP केंद्रीय कार्यालय का विस्तार, आवासीय परिसर, सभागार का शिलान्यास
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए जामिया हिंसा केस में शरजील इमाम सहित 9 आरोपियों पर आरोप तय करने के आदेश
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता पहले वुमेन प्रीमियर लीग का खिताब
ब्रिटिश उच्चायोग और उच्चायुक्त के दिल्ली में आवास की सुरक्षा घटाई गई, यह है कारण
Leave a Reply