बांग्लादेश में भीषण आग: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 3000 दुकानें जलकर हुई राख, काबू पाने के लिए पहुंची सेना

बांग्लादेश में भीषण आग: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 3000 दुकानें जलकर हुई राख, काबू पाने के लिए पहुंची सेना

प्रेषित समय :15:44:02 PM / Tue, Apr 4th, 2023

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के करीब 3000 दुकानों में मंगलवार को आग लग गई. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन आग इतनी भयानक तरीके से लगी है कि थोड़ी देर में ही सेना को घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा. फिलहाल, सेना के जवान और करीब 600 फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

दमकल अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 3,000 दुकानों वाले एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी और सेना के जवान जुटे हैं. मंगलवार की तड़के शुरू हुई आग में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है.

आखिर सेना को क्या बुलाना पड़ा?

बताया जा रहा है कि राजधानी के बंगबाजार इलाके में आग लगी है जो काफी तंग इलाका माना जाता है. यहां कपड़ों का बाजार लगता है जो काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. आग लगने के बाद आग के तेजी से फैलने के बाद मदद के लिए सेना के जवानों को बुलाना पड़ा.

दमकल विभाग के प्रवक्ता रकीबुल इस्लाम ने बताया, करीब 600 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं. एक सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर आग बुझाने के प्रयास में शामिल हो गया है. हेलीकॉप्टर के हवाई फुटेज में पास के एक ओवरपास से सैकड़ों लोगों को आग देखते हुए दिखाया गया है. जानकारी के मुताबिक, आग से ज्यादातर दुकानें जलकर राख हो गईं, लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा है या नहीं. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में धुआं भर गया और परिसर से आग की लपटें उठती देखी गईं, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई.

ईद को लेकर जमा किया था कपड़ों का स्टॉक

द डेली स्टार अखबार ने बताया कि बंगबाजार में ज्यादातर कपड़े की दुकानें हैं. यहां दुकानदारों ने ईद के त्योहार की तैयारी के लिए स्टॉक जमा कर रखा था और उनका ज्यादातर सामान आग में जलकर खाक हो गया. एक कारोबारी ने बताया कि मैंने ईद में कारोबार के लिए 1.5 मिलियन टका (14,100) उधार लिया था और इस रकम से कपड़े खरीदे थे लेकिन आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में भी भड़की हिंसा, उपद्रवी तत्वों ने मुर्गी फार्म में लगाई आग

हॉट एयर बैलून में लगी आग: यात्रियों ने लगाई छलांग, 2 की मौत

UP News: प्रयागराज के सबसे बड़े रेडीमेड मार्केट में भीषण आग, 210 दुकानें आग की चपेट में

WCREU की जोनल रनिंग स्टाफ कान्फ्रेंस भोपाल में संपन्न, समस्याओं पर हुई व्यापक चर्चा और तय हुई आगामी रणनीति

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से घर में लगी आग, एक मासूम सहित छह लोगों की दम घुटने से मौत

मेक्सिको में भीषण आग से मचा हाहाकार, माइग्रेंट सेंटर में 39 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Leave a Reply