#Congress प्रियंका गांधी को रायबरेली में क्यों उलझाना चाहता है गोदी मीडिया?

#Congress प्रियंका गांधी को रायबरेली में क्यों उलझाना चाहता है गोदी मीडिया?

प्रेषित समय :22:06:09 PM / Sat, Jun 10th, 2023

प्रदीप द्विवेदी. लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, तो सर्वे के दौर भी शुरू हो गए हैं, अभी प्रियंका गांधी को लेकर एक दिलचस्प सर्वे आया है कि यदि वे रायबरेली से चुनाव लड़ें, तो क्या होगा?
बड़ा सवाल यह है कि प्रियंका गांधी को रायबरेली में क्यों उलझाना चाहता है गोदी मीडिया?
एक- मोदी टीम गांधी परिवार के सियासी असर को लेकर शुरू से ही परेशान है, इसीलिए राहुल गांधी को हर तरफ से घेरने की कोशिश की गई और उनकी पॉलिटिकल इमेज को खराब करने के भी पूरे प्रयास किए गए, इस दिशा में बहुत बड़ी कामयाबी भी मिली, राहुल गांधी को उस चक्रव्यूह से निकलने में लंबा वक्त लग गया, पिछले लोकसभा चुनाव में पल-पल इंडिया ने सबसे पहले कहा था कि राहुल गांधी को दो जगह से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि इस वक्त गांधी परिवार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विराधियों की कमी नहीं है, यदि अमेठी से सपा, बसपा चुनाव लड़ते, तो राहुल गांधी चुनाव नहीं हारते?
दो- राहुल गांधी से राजनीतिक राहत मिलने के बाद अब अचानक प्रियंका गांधी, मोदी टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं, ऐसे में प्रियंका गांधी के लिए भी सियासी चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है, यदि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती हैं, तो उन्हें भी राहुल गांधी की तरह आसानी से उलझाया जा सकता है?
तीन- बड़ा सवाल यह है कि जहां कांग्रेस की जमीन कमजोर हो गई है, वहां से प्रियंका गांधी चुनाव क्यों लड़े? क्या नरेंद्र मोदी चैन्नई से चुनाव लड़ेंगे?
चार- याद रहे, 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी भी यूपी के साथ-साथ गुजरात से भी चुनाव लड़े थे, काहे?
पांच- यदि प्रियंका गांधी को कांग्रेस चुनाव लड़वाती है, तो उन्हें किसी कांग्रेसी राज्य की सुरक्षित सीट से लड़वाना चाहिए, ज्यादा सुरक्षित तो यह है कि उन्हें किसी कांग्रेसी राज्य से राज्यसभा में भेजा जाए!
छह- बड़ा सवाल यही है कि.... प्रियंका गांधी को रायबरेली में क्यों उलझाना चाहता है मीडिया? वजह यह है कि राहुल गांधी के लिए मोदी टीम ने अच्छी-खासी घेराबंदी कर ली है, उनके लिए तो 2024 का चुनाव लड़ना भी कानूनन मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में प्रियंका गांधी नेंतृत्व कर सकती हैं, उन्हें रोकने के लिए ही रायबरेली का सियासी दांव चला जा रहा है!
देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका गांधी को गोदी मीडिया उलझा पाता है या नहीं?
पल-पल इंडिया ने कहा था- प्रियंका गांधी की कामयाबी की कहानी 2022 से ही शुरू हो जाएगी, हिमाचल से शुरू हुआ सफल सियासी सफर!
https://palpalindia.com/2022/12/14/Politics-priyanka-gandhi-success-story-2022-successful-political-journey-start-from-himachal-assembly-elections-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

प्रियंका गांधी ने कहा- कर्नाटक में 40% कमीशन वाली सरकार, पीएम जानते हैं, वे चुप क्यों हैं.?

Chhattisgarh: प्रियंका गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की, आज एक ब्रांड बन गया है बस्तर

कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने रायपुर पहुुंची प्रियंका गांधी, स्वागत में बिछाए गए 6000 किलो गुलाब

एकतरफा मीडिया ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा! सचिन पायलट को प्रियंका गांधी से भी बड़ा नेता करार दिया?

राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा झंडा, प्रियंका गांधी भी रही मौजूद