प्रदीप के दोहे.... राजा तो उड़ता फिरे, प्रजा अब किसको रोए!

प्रदीप के दोहे.... राजा तो उड़ता फिरे, प्रजा अब किसको रोए!

प्रेषित समय :19:51:54 PM / Sat, Jul 29th, 2023

राममंदिर तो भव्य बने, रामेश्वर भूखा सोए! राजा तो उड़ता फिरे, प्रजा अब किसको रोए!!
महंगाई की मार से जनता है बेहाल!
पर साहेब के मित्र तो हो गए मालामाल!!  
आय तो आधी रह गई, खर्चे बढ़े हजार!
मन की सुन-सुन पक गए, खेती भई बेकार!!

मन की बातें सुन-सुन के, मन भारी ही होए!
जन की बातें दबी पड़ी, इन्हें उठाओ कोए!!
पंद्रह लाख की टोपी देकर हो गए अंतर्ध्यान!
कुर्सी मिल गई साहेब को, अब बांटते ज्ञान!!

काला धन तो ना मिला, काला जादू होए!
पंद्रह लाख की चाह में, जो थे वो भी खोए!!
साहेब-बाबा दोऊ हंसे, पर जनता तो रोए!
पेट्रोल डीजल मार से, साबुत बचा न कोए!!

डिग्री फर्जी भी चले, कुर्सी असली होए!
बेच पकौड़े, घर चला, डिग्री को क्यों रोए!!
पेट्रोल को तो तीस करें, डॉलर को चालीस!
ठग भी उन्नीस रह गए, बाबा हो गए बीस!!

आग लगी है जेब को, कैसे गैस भराएं!
स्मृति हमारी खो गई, कहां से लेकर आएं!!
विश्वगुरु बनने चले, विषगुरु बन गए आप!
हिन्दू-मुस्लिम लड़ रहे, वोट बटोरे आप!!

#Modi साहेब! यह वीडियो देखकर अगर आपके आंख में आंसू ना आए तो यकीन मानिए आपके अंदर की इंसानियत मर चुकी है?

https://palpalindia.com/2023/07/28/delhi-Modi-political-fraud-case-inflation-expensive-tomatoes-Akhilesh-Tiwari-tweet-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

संस्कृत और भारतीय संस्कृति को समर्पित मीनाक्षी विकेश त्रिवेदी को पीएचडी!

भारतीय संस्कृति जग में आलोकित

शिक्षक दिवस विशेष : भारतीय संस्कृति के संवाहक, शिक्षाविद डॉ राधाकृष्णन

बुजुर्ग हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं: ज्योति जैन

योग व भारतीय संस्कृति पर ध्यान देने की जरूरत

गुरु तेग बहादुर ने दे दिया संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान: पीएम मोदी