रविवार 16 मार्च , 2025

Jabalpur: मोटे अनाज उत्सव में शामिल हुई महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह

Jabalpur: मोटे अनाज उत्सव में शामिल हुई महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह

प्रेषित समय :20:35:56 PM / Wed, Aug 2nd, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर में रानीताल स्थित भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में मोटा अनाज उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें दिल्ली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह शामिल हुई. योगिता सिंह दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आई है.

बताया गया है कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा  योगिता सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने अपने घर से मोटे अनाज के पकवान बनाकर लाई और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूपाराव  संभाग प्रभारी डॉ नंदिता पाठक के संयोजन में आयोजित मोटे अनाज उत्सव में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, कांति रावत सारस्वत अतिथि रही. नगर के महिला मोर्चा के बहनों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन जैसे मठरी, सलोनी, बाजरे की रोटी, रागी के लड्डू, मोटे अनाज़ की खीर, हलवा विभिन्न प्रकार के व्यंजन लेकर मोटे अनाज का उत्सव मनाया. इस अवसर पर योगिता सिंह की दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष बनने पर महिला मोर्चा ने उनका पुष्प वर्षा से मंगल गीतों से ए माल्यार्पण से अभिनंदन समारोह किया. मोटे अनाज उत्पादन कर रहे कृषक बहनों का सम्मान संभाग प्रभारी एवं कांति रावत ने किया. इस मौके पर योगिता सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की संगठन में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. अनाज उत्सव के मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, रजनी यादव, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, मधुबाला राजपूत, रीना राय, कल्पना तिवारी, जाग्रति शुक्ला, सीमा सिंह चौहान, सुमन यादव, नीता रजक, प्रियंका श्रीवास्तव, सीमा सिंह सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

Rail News: रीवा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लाक, 10 रेलगाडिय़ां निरस्त, जबलपुर शटल यहां तक चलेगी

इंदौर से जबलपुर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 35 घायल

एमपी में मानसून सक्रिय : जबलपुर में भारी बारिश, रीवा, सागर, शहडोल संभागों में भी बरस रहे बदरा

कोरियर सर्विस वाहन में भर रहा 12 लाख रुपए का नशीला सिरप, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, भोपाल से जबलपुर के रास्ते ले जा रहे थे सतना

सतना से जबलपुर आ रहा जेल वाहन ट्रक से टकराया, 6 पुलिस कर्मी गंभीर, बंदियों को लेकर जा रहे थे

दानापुर-एसएमवी बेंगलुरु-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सतना, जबलपुर एवं इटारसी से होकर गुजरेगी