JABALPUR: नागपुर से आई भाजपा नेत्री सना खान लापता, महाराष्ट्र पुलिस तलाश करते हुए पहुंची

JABALPUR: नागपुर से आई भाजपा नेत्री सना खान लापता, महाराष्ट्र पुलिस तलाश करते हुए पहुंची

प्रेषित समय :19:30:14 PM / Tue, Aug 8th, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर. महाराष्ट्र के नागपुर से जबलपुर पहुंची भाजपा नेत्री सना खान अचानक गायब हो गई हैं. सना खान के वापस न पहुंचने पर परिजनों ने नागपुर पुलिस से शिकायत की. जिसपर गुमशुदा का मामला दर्ज कर एक टीम तलाश करते हुए जबलपुर पहुंची. ऐसी खबर है कि सना खान जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में किसी पप्पू नामक युवक से मिलने आई थी. इसके बाद से सना का पता नहीं चला. यहां तक कि पुलिस को पप्पू नामक युवक भी नहीं मिला है.

खबर है कि मानकापुर नागपुर निवासी सना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी है और पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है. वे एक अगस्त को नागपुर से रवाना होकर दो अगस्त को जबलपुर आई. दूसरे दिन सना की मां से बातचीत हुई तो कहा कि जबलपुर में है. लेकिन शाम को जब मां ने फोन किया तो सना का मोबाइल फोन बंद हो गया. सना का फोन बंद होने से परिजन घबरा गए. उन्होने अपने स्तर पर पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर नागपुर पुलिस थाना में सना के लापता होने की जानकारी दी है.  पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में रहने वाले पप्पू नामक युवक पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अपराधिक प्रवृति का है. उसके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज है. पप्पू से जब मोबाइल फोन पर चर्चा की तो उसने कहा कि सना वापस लौट गई है. दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन की बात भी सामने आई है. नागपुर से जबलपुर पहुंची टीम को तलाश के दौरान पप्पू भी नहीं मिला है. पुलिस ने अपनी जांच पप्पू पर केन्द्रित कर दी है. पुलिस द्वारा पप्पू व सना के मोबाइल फोन के डिटेल व लोकेशन ट्रेस कर रही है. क्योंकि अभी तक पप्पू भी लापता है. जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में WCREU ने OPS बहाली हेतु दिल्ली की महारैली में शामिल होने रेल कर्मचारियों को किया जागरुक

एमपी में अब 15 अगस्त के बाद नया सिस्टम होगा एक्टिव, जबलपुर में मौसम साफ, हल्की बारिश हो सकती है..!

तृतीय सविता कथा सम्मान दिल्ली की विजयश्री तनवीर को देने का निर्णय, समारोह जबलपुर में होगा आयोजित

जबलपुर में गांजा की तस्करी कर रही 3 महिलाएं अपने 5 साथियों के साथ गिरफ्तार..!

इंदौर : वंदेभारत को रीवा या रायपुर चलाने का प्रस्ताव, रेलमंत्री एक सप्ताह में लें सकते हैं निर्णय, जबलपुर ट्रेन का यह है प्रस्ताव