दौसा (व्हाट्सएप- 8302755688). ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक के पहले दिन एआईबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रदीप ज्योति ने संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत पं. भंवरलाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि- समाज सेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है.
इस संगठन को 48 साल होने जा रहे हैं, जिनमें से करीब दस साल पं. भंवरलाल शर्मा अध्यक्ष रहे, इससे उनकी सक्रियता और समर्पण को देखा जा सकता है.
जब पं. भंवरलाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब उनके साथ पं. प्रदीप ज्योति राष्ट्रीय महामंत्री थे, ने कहा कि- उन्होंने न केवल राजस्थान में ब्राह्मण महासभा को सफल नेतृत्व दिया बल्कि एआईबीएफ के मंच से आर्थिकरूप से कमजोर लोगों के लिए आरक्षण सहित अनेक सामाजिक कार्यों के लिए सतत कार्य किया.
उनकी ऊर्जा हमें प्रेरणा देती है!
#Rajasthan दौसा में ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा होगी!
https://palpalindia.com/2023/08/06/Rajasthan-Brahmin-Federation-in-Dausa-many-issues-will-be-discussed-in-the-meeting-news-in-hindi.html
#Rajasthan दौसा में ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा होगी!
तेलंगाना में ब्राह्मण सदन का उद्घाटन 31 को, ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे
सरकार ब्राह्मण का हित सरंक्षण करे! दिल्ली में ब्राह्मण फेडरेशन का केन्द्रीय कार्यालय बनेगा