कोटा. पुरानी पेंशन बहाली हेतु जेएफआर ओपीएस एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 10 अगस्त को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के हजारों कार्यकर्ता महामंत्री काम. मुकेश गालव के नेतृत्व में भाग लेंगे.
महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि आज कोटा में प्रात:काल अटेंडेंस के समय वर्कशॉप गेट पर यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा सभी कर्मचारियों को पीले चावल देकर 10 अगस्त को दिल्ली चलने के लिए आमंत्रित किया गया. शाम को 4 बजे वर्कशॉप गेट पर आमसभा आयोजित की गई जिसमें आंदोलन की विस्तृत जानकारी देकर कर्मचारियों का इस महा आंदोलन में भाग लेना सुनिश्चित करने के लिए आव्हान किया गया है. आम सभा यूनियन के जोनल कोषाध्यक्ष कॉ.इरशाद खान सहा.मण्डल सचिव कॉ.नरेश मालव एवं बी.एन शर्मा, जोनल उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, एससी, एसटी एसोसिएशन के कारखान सचिव श्री कृष्ण बैरवा तथा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया है. अध्यक्षता कारखाना शाखा अध्यक्ष घनश्याम मीना ने की एवं संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर ज्योति शर्मा, कमलेश मीना, बबिता चौहान, गौरव कश्चप, चेतराम मीना, जसवंत सिंह, ओ.पी राजपूत, सुधीर शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार दत्ता, तुलसी, रतन मिश्रा, मुरली, संतरा मीना, तुलसी राम, नजीर, पंकज टटवाल, अब्दूल सलाम सहित 700 कर्मचारी उपस्थित रहे.
इसी श्रृखला में आज मण्डल यूनियन कार्यालय में डीआरएम शाखा की एजुकेशन क्लास का आयोजन किया गया है जिसमें कार्यालय में आये नये रेल कर्मचारी साथियों को ट्रेड यूनियन आंदोलन की जानकारी एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया एवं 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन में भागीदारी का संकल्प दिलवाया गया, कार्यक्रम में कॉ.इरशाद खान, नरेश मालव एवं राजकुमार सरसिया ने प्रशिक्षण दिया.
इसी प्रकार, एसएसई/कार्य/उत्तर/कोटा कार्यालय में मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं गया प्रसाद के नेतृत्व गेट मीटिंग आयोजित कर वहां के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के आंदोलन में भागीदारी हेतु जागरूक किया गया. इस अवसर पर जसप्रीत ठकराल, उमर फारूक, नवीन, सहित कई कर्मचारी उपस्थिति रहें.

#Rajasthan सीसीआई का प्रदेश महासम्मेलन कोटा में संपन्न, कई प्रस्ताव पारित!
सीसीआई व उपभोक्ता महासंध का प्रदेश महासम्मेलन 23 व 30 जुलाई को कोटा व बीकानेर में