MP: जबलपुर लोकायुक्त SP संजय साहू सहित कई अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, देखें वीडियो

MP: जबलपुर लोकायुक्त SP संजय साहू सहित कई अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, देखें वीडियो

प्रेषित समय :21:35:05 PM / Tue, Aug 15th, 2023

पलपल संवाददाता, जबलपुर/भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में 64 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया है. जिसमें जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक कुमारी अंजली बघेल दतिया, उत्तम जीवन रक्षा पदक किरण बैगा सीधी को प्रदान किया गया है.

बताया जाता है कि जबलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक ओमती संभाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अलावा भोपाल, सीहोर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहते हुए सराहनीय कार्यो के लिए संजय साहू की अलग पहचान है. इसके अलावा वे वर्तमान में जबलपुर लोकायुक्त एसपी के रुप में पदस्थ है. जिन्हे सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, उपायुक्त झोन-. नगरीय पुलिस इंदौर आदित्य मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी सेवानिवृत्त श्याम कुमार मरावी, निरीक्षक टीमनी थाना हरदा सुशील पटेल, निरीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट अंशुमान सिंह चौहान, निरीक्षक एसआईबी पुमु भोपाल सलीम खान, निरीक्षक एसआईबी शिव कुमार मरावी, सहायक उप निरीक्षक हॉक फोर्स अतुल कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक एसआईबी शेख रसीद तथा प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स राजकुमार कोल को प्रदान किया गया.

विशिष्ठ सेवा पदक-

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध पुलिस मुख्यालय भोपाल आलोक रंजन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चन्द सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन/भर्ती संजीव शमी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिन मप्र शासन गृह विभाग संजय तिवारी, उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अंशुमान सिंह, सेवानिवृत्त सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल रामकीर्ति शुक्ला, उप निरीक्षक एम  पुमनि कार्यालय देहात भोपाल घनश्याम राहुल, प्रधार आरक्षक 87 दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर टेक सिंह बिष्ट, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर राम सिया बघेल को प्रदान किया गया.

सराहनीय सेवा पदक-

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर संजय साहू, पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन संजय कुमार, निदेशक एफएसएल मुख्यालय भोपाल शशिकांत शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार जैन, जोनल पुलिस अधीक्षक एसबी उज्जैन सुनील कुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू रीवा वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र कुमार पाटीदार, पुलिस उपायुक्त झोन-02 इंदौर राजेश व्यास, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल कुमार विश्वकर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल सुनील दत्त छौकर, एसीपी कोतवाली भोपाल नागेन्द्र पटेरिया, डीएसपी पीटीएस उमरिया मोहम्मद इसरार मंसूरी, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला इंदौर राजिन्दर सिंह वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक थाना यातायात छिन्दवाड़ा रामेश्वर प्रसाद चौबे, उप पुलिस अधीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल मनोज सिंह राजपूत, निरीक्षकए लोकायुक्त उज्जैन बसंत श्रीवास्तव, निरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमती नीता चौबे, निरीक्षक एम स्टेनोए पीआरटीएस इंदौर संजय कुमार मोरे, निरीक्षक एम स्टेनोए पुलिस अधीक्षक कार्यालयए नर्मदापुरम उल्हास जगताप, उप निरीक्षक रेडियो 2री वाहिनी विसबल ग्वालियर छवि लाल क्षेत्री, सूबेदार एम ऑडिट शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल शेष नारायण पाण्डेय, सूबेदार एम ऑफिस ऑफ डीजीपी कार्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल आशीष सक्सेना, सूबेदार एम सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल सेवानिवृत्त प्रेम नारायण त्रिवेदी, सूबेदार एम प्रशासन शाखा जीबी पुलिस मुख्यालय भोपाल सेवानिवृत्त श्रीमती चन्द्रा दुबे, सउनि कोतवाली, उज्जैन चन्द्रभान सिंह चौहान, सउनि 29वीं वाहिनी विसबल दतिया रामेश्वर दयाल यादव, सउनि डीआरपी लाईन शाजापुर राजेश कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल राजेन्द्र श्रीवास, प्रधान आरक्षक पुलिस अकादमी भौंरी नारायण बहादुर थापा, प्रधान आरक्षक 324 9वीं वाहिनी विसबल रीवा दिलीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक पुलिस अधीक्षकए कार्यालय ग्वालियर सुरेन्द्र कुमार भटेले, प्रधान आरक्षक लोकायुक्त ग्वालियर धनंजय कुमार पाण्डेय तथा प्रधान आरक्षक 544 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल रवि भूषण वर्मा को प्रदान किया गया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

#मध्यप्रदेश औदीच्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ओंकारेश्वर में!

एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, पूर्व सीएम कमलनाथ-दिग्विजयसिंह मध्यप्रदेश में माहौल बिगाडऩा चाह रहे

मध्यप्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुलाया मप्र कांग्रेस सिख सम्मेलन 

#abpnews पीयूष बबेले.... मध्यप्रदेश में मीडिया की आजादी संपूर्ण रूप से समाप्त हो चुकी है?

मध्यप्रदेश में खराब काम पर 6 महिला जजों को नौकरी से निकाला, 3 की संपत्ति राजसात होगी

मध्यप्रदेश: ब्राह्मण महाकुंभ में आज जुटेंगे लाखों लोग, करेंगे एट्रोसिटी एक्ट खत्म करने की मांग