MP: जबलपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर नया सिस्टम बना

MP: जबलपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर नया सिस्टम बना

प्रेषित समय :15:57:48 PM / Sat, Sep 9th, 2023
Reporter :

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी में जबलपुर सहित 24 जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने एक बार फिर मौसम बदल दिया है. गर्मी व उमस के बीच लोगों ने ठंडक का अहसास किया है. आज भी जबलपुर, उज्जैन, सागर, गुना व छिंदवाड़ा सहित 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दो दिन बाद एक और नया सिस्टम बन रहा है, जिसके चलते प्रदेश में अभी 10 से 15 दिन तक बारिश का दौर बढ़ सकता है. अभी भी छत्तीसगढ़ व ओडिशा के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. जबलपुर में शुक्रवार की सुबह से शुरु हुई बारिश का दौर देर रात तक चलता रहा, जिसके चलते करीब 3.57 इंच बारिश हुई है. इसी तरह इंदौर में भी तीन दिन से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर तालाब व डेम भर गए हैं. यशवंत सागर बांध भरने से उसका एक गेट खोल दिया गया. भोपाल में बीते दिन रिमझिम बारिश हुई है लेकिन देर रात भारी बारिश हुई है, चार दिन राजधानी भोपाल में हो रही लगातार बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया. प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, इंदौर व खंडवा में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई है.

कहां कितनी बारिश हुई है-
-जबलपुर 3.57 इंच
-इंदौर 3.42 इंच
-खंडवा 3.02 इंच
सतना 2.71
दतिया 2.70
धार 2.57
खरगोन  2.36
भोपाल सिटी 2.14
सीधी 1.70
टीकमगढ़ 1.45
छिंदवाड़ा 1.42
ग्वालियर 1.30
नरसिंहपुर 1.22
नर्मदापुरम 0.96
भोपाल 0.94
उज्जैन 0.86
नौगांव 0.71
सिवनी 0. 66
रतलाम 0.43
मंडला 0.28
पचमढ़ी 0.25
रीवा 0. 22
मलाजखंड 0.17
बैतूल 0.16
उमरिया 0.15
शिवपुरी 0.11
दमोह 0. 07
सागर 0. 07
खजुराहो 0.04

प्रदेश के पांच शहरों में कैसा रहेगा मौसम-
-जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, संभाग के अन्य जिलों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.
-राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश का दौर चलता रहेगा, कहीं कहीं तेज बारिश भी होने की संभावना है.
-इंदौर में भी बारिश होने के आसार है.
-ग्वालियर में बादल छाए रहेगे, हल्की बारिश हो सकती है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गुजरात : फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, आगामी 7 दिनों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

एमपी में बारिश पर लगा ब्रेक खत्म, कई जिलों में गिरा झमाझम पानी, अगले तीन दिन में तेज बारिश के आसार, जबलपुर में भी बना सिस्टम

भारी बारिश के चलते हैदराबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, केरल में भी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया

एमपी में खत्म होगा इंतजार, 21 जिलों में बारिश के आसार, जबलपुर में भी होगी हल्की वर्षा

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पाक के खिलाफ टीम इंडिया में हुए ये बदलाव, बारिश से खेल रुका

बारिश की वजह से रद्द हुआ आयरलैंड के खिलाफ तीसरा टी20, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

हिमाचल में फिर भारी बारिश, शिमला और मंडी में लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत, 6 लोग लापता