प्रदीप द्विवेदी. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी नए सीएम का ऐलान हो गया है, भजनलाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे, साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी हैं- दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा.
पल-पल इंडिया (8 दिसंबर 2023) में कहा था.... राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत के बावजूद मुख्यमंत्री के फैसले में देरी बता रही है कि शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे और डॉ रमन सिंह का अपने-अपने राज्य में मुख्यमंत्री बनना मुश्किल है?
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं और साथ ही उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं, इससे लगता हैं कि- तीन प्रमुख मुद्दों पर सोचा गया है....
1. लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर फैसला लिया गया है.
2. नए मुख्यमंत्री को सियासी सुरक्षा मिले इसके लिए उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं.
3. इस बार जातिगत समीकरण साधने के विशेष प्रयास किए गए हैं, ताकि इन तीन राज्यों की लोकसभा सीटों को बचाया जा सके.
देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों राज्यों की सीटें बचाने में बीजेपी कितनी कामयाब रहती है?
#मुख्यमंत्री फैसले में देरी बता रही है कि.... शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह का सीएम बनना मुश्किल है?
https://palpalindia.com/2023/12/08/politics-Delay-in-Chief-Minister-decision-difficult-for-Shivraj-Singh-Vasundhara-Raje-and-Dr-Raman-Singh-to-become-CM-BJP-announces-names-of-observers-from-all-three-states-news-in-hindi.html
राजस्थान : नए सीएम का एलान मंगलवार को, सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी
छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान के सीएम का होगा ऐलान, राजनाथ सिंह 12 दिसम्बर को करेगे विधायकों के साथ बैठक
#राजस्थान में नवनिर्वाचित विधायक- गोपाल शर्मा, अनिल शर्मा का अभिनंदन!
#राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष कौन? महेंद्र मालवीया, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा या कोई और?
MP राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षकों की घोषणा, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी