मुंबई में बड़ा हादसा, फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

मुंबई में बड़ा हादसा, फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

प्रेषित समय :14:57:11 PM / Sun, Feb 25th, 2024
Reporter :
Whatsapp Channel

मुंबई. मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम एक विशाल दीवार गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी. यह घटना फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है जहां 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई. तीन लोग इसकी चपेट में आ गए.

दो घायलों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रह्लाद विश्वास के रूप में हुई है. एक अन्य घायल 29 वर्षीय विक्रम मंडल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया. उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. गोरेगांव थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र: राज ठाकरे की मुंबई बीजेपी चीफ से बंद कमरे में हुई बात, ईडी में शामिल होने की अटकलें

डेढ़ किलोमीटर पैदल चलने से बुजुर्ग की मौत, मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली थी व्हील चेयर

दुर्गंध ने मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट दिल्ली लौटी, जानें पूरा मामला

कुवैती शेख की बोट को किया हाइजैक, समंदर में 2700 किमी की यात्रा कर पहुंचे मुंबई, फिर....

जाट समदुाय की धमकी, मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक कर देंगे ब्लॉक, आरक्षण की मांग पर कर रहे हैं आंदोलन

मुंबई के बिहारी उद्यमियों के बिखरते सपने को सहेज पाएंगे नीतीश कुमार