जबलपुर से दमोह जा रही बस कटंगी में ट्रक से टकराकर पलटी, 30 यात्री घायल, 4 की हालत अत्यंत गंभीर

जबलपुर से दमोह जा रही बस कटंगी में ट्रक से टकराकर पलटी, 30 यात्री घायल, 4 की हालत अत्यंत गंभीर

प्रेषित समय :16:34:19 PM / Sun, Mar 3rd, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर से यात्रियों को लेकर दमोह जा रही बस आज दोपहर 12 बजे के लगभग ट्रक से टकराकर पलट गई. बस के पलटने से 30 यात्रियों को चोटें आई. जिन्हे उपचार के लिए कटंगी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर चार घायलों की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है. दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे.

पुलिस के अनुसार जबलपुर के आईएसबीटी से यात्रियों को लेकर बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0357 का चालक दमोह के लिए रवाना हुआ. बस जब कटंगी टोल नाका से आगे बढ़ रही थी, इस दौरान सामने से आए ट्रक से टकरा गई. ट्रक से टकराने के बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, वहीं राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए पहुंच गए. कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई. जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार घायलों को बाहर निकाला. वहीं कुछ लोग खिड़कियों से भी बाहर आ गए थे. घायलों को एम्बुलेंस से कटंगी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर चार घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया.  घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, पुलिस ने के्रन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को हटाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रेल न्यूज: उधना–बरौनी-उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन, जबलपुर होकर चलेगी

ट्रेन केंसिल: जबलपुर से 2 मार्च एवं अजमेर से 3 मार्च को दयोदय एक्सप्रेस आंशिक निरस्त

जबलपुर पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस: चिल्लाते रहे, अपराध करना पाप है-पुलिस हमारी बाप है

MP: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द, भोपाल से नरोत्तम, विष्णुदत्त, जबलपुर से नए नामों को भेजा गया..!

जबलपुर: स्लीपर कोच बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत..!