#RamNavami आज का दिनः बुधवार, 17 अप्रैल 2024, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव!

#RamNavami आज का दिनः बुधवार, 17 अप्रैल 2024, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव!

प्रेषित समय :21:48:10 PM / Tue, Apr 16th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8875863494)

* श्रीराम नवमी - बुधवार, 17 अप्रैल 2024
* श्रीराम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 11:22 से 13:54
* श्रीराम नवमी मध्याह्न क्षण- 12:38
* नवमी तिथि प्रारम्भ- 16 अप्रैल 2024 को 13:23 बजे
* नवमी तिथि समाप्त- 17 अप्रैल 2024 को 15:14 बजे

* भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हैं.
* भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्नकाल में हुआ था, इसलिए यह समय श्रीराम नवमी पूजा-अनुष्ठान के लिए सर्वोत्तम है.
* भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है, जहां इस अवसर पर विविध धार्मिक आयोजन होते हैं, श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं और सरयू नदी में पवित्र-स्नान के बाद श्रीराम मंदिर में जन्मोत्सव में भाग लेते हैं.
* श्रीराम नवमी के अवसर पर श्रद्धालु सूर्योदय से सूर्योदय तक व्रत रखते हैं.
प्रतिदिन गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीराम स्तुति करें... 
श्रीरामचन्द्र कृपालु भजमन हरणभवभयदारुणं।
नवकञ्जलोचन कञ्जमुख करकञ्ज पदकञ्जारुणं ॥1॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि नवनीलनीरदसुन्दरं।
पटपीतमानहु तडित रुचिशुचि नौमिजनकसुतावरं ॥2॥
भजदीनबन्धु दिनेश दानवदैत्यवंशनिकन्दनं।
रघुनन्द आनन्दकन्द कोशलचन्द्र दशरथनन्दनं ॥3॥
शिरमुकुटकुण्डल तिलकचारु उदारुअङ्गविभूषणं।
आजानुभुज शरचापधर सङ्ग्रामजितखरदूषणं ॥4॥
इति वदति तुलसीदास शंकरशेषमुनिमनरञ्जनं।
ममहृदयकञ्जनिवासकुरु कामादिखलदलगञजनं ॥5॥
मनु जाहि राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुन्दर सावरो । 
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो ॥6॥
एही भाँति गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषीं अली। 
तुलसी भवानी पूजी पुनि-पुनि मुदित मन मन्दिर चली ॥7॥
जानी गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि। 
मञ्जुल मङ्गल मूल बाम अङ्ग फरकन लगे ॥8॥
॥ सियावर रामचन्द्र की जय ॥
* श्रीराम की इस प्रार्थना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें, सारे अमंगल दूर होंगे!
सिद्धिविनायक पंचांग, मुंबई 17 अप्रैल 2024
* तिथि नवमी - 15:17 तक, नक्षत्र आश्लेषा, करण कौलव - 15:17 तक, तैतिल - 28:23 तक, पक्ष शुक्ल, योग शूल - 23:50 तक, वार बुधवार
* चन्द्र राशि कर्क, चन्द्रोदय 13:41, चन्द्रास्त 27:00
* शक सम्वत 1946, विक्रम सम्वत 2081
* मास पूर्णिमांत चैत्र, मास अमांत चैत्र
* राहुकाल 12:38 से 14:13 तक
* अभिजीत - नहीं
* दिशाशूल उत्तर
* ताराबल - अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
* चन्द्रबल - वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
बुधवार चौघड़िया- 17 अप्रैल 2024
* दिन का चौघड़िया

लाभ - 06:20 से 07:54
अमृत - 07:54 से 09:29
काल - 09:29 से 11:03
शुभ - 11:03 से 12:38
रोग - 12:38 से 14:13
उद्वेग - 14:13 से 15:47
चर - 15:47 से 17:22
लाभ - 17:22 से 18:57
* रात्रि का चौघड़िया
उद्वेग - 18:57 से 20:22
शुभ - 20:22 से 21:47
अमृत - 21:47 से 23:12
चर - 23:12 से 00:38
रोग - 00:38 से 02:03
काल - 02:03 से 03:28
लाभ - 03:28 से 04:54
उद्वेग - 04:54 से 06:19
* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा मुंबई का समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
- आज का राशिफल -
मेष राशि:- आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि:- आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे।

मिथुन राशि:- आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा आपका व्यापार से लाभ होगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

कर्क राशि:- आपको लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

सिंह राशि:- मान सम्मान में वृद्धि होगा रोजगार से आपको लाभ मिलेगा आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है। आपको बाय स्रोत से अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

कन्या राशि:- चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा भाई बहन का सुख प्राप्त होगा नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

तुला राशि:- आज आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा।  देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि गुस्से में एवं शीघ्र निर्णय लेने से बचें आपको नुकसान हो सकता है। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है।  जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु राशि:- परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है, नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है।

मकर राशि:- आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें जल्द वाजी में कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है। धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें।  समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है।

कुम्भ राशि:- समय महत्व पूर्ण चल रहा है। चतुर्दिक लाभ होगा, धन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। नया व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है। इच्छाओं के पूरा होने का योग बन रहा है।

मीन राशि:- प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।
 * आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 7879372913
* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेंगे

क्या है नवरात्रि में जौ बोने का महत्व और शुभ-अशुभ संकेत?

नवरात्रि में बनाएं फलों से बनी ये 3 रेसिपीज

चैत्र नवरात्रि में इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएगी

नवरात्रि पर बनाएं रागी के आटे का हलवा