OMG : पाकिस्तान में तो कमाल हो गया, महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म

OMG : पाकिस्तान में तो कमाल हो गया, महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म

प्रेषित समय :14:56:23 PM / Sat, Apr 20th, 2024
Reporter : reporternamegoeshere
Whatsapp Channel

रावलपिंडी. पाकिस्तान में एक महिला ने 6 बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। सभी बच्चों को महिला ने एक घंटे के अंतराल में जन्म दिया। महिला का नाम जीनत वहीद है। मोहम्मद वहीद की पत्नी जीनत वहीद गर्भवती थी और उन्हें डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उन्होंने छह बच्चों को जन्म दिया है।

नवजात बच्चों में चार लड़के और दो लड़कियां हैं। रावलपिंडी जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर फरजाना ने बताया कि सभी छह बच्चों का वजन दो पाउंड से कम है लेकिन बच्चे और जच्चा मां की सेहत फिलहाल ठीक है। बच्चों को इनक्यूबेटर में रखा है लेकिन कोई खतरे की बात नहीं है.

लेबर रूम में कार्यरत डॉक्टर ने जानकारी दी कि यह डिलीवरी कोई साधारण या मामूली नहीं थी, जिसमें कई परेशानियां आई थीं। जीनत को भी बच्चों को जन्म देने के बाद कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन डॉक्टर ने इसे कुछ दिनों में स्वाभाविक रूप से ठीक होने का अनुमान लगाया है। इस अद्वितीय स्थिति के बाद, डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ काफी खुश हैं। डॉक्टर ने यह भी कहा कि इसमें भगवान की कृपा है कि मां और बच्चों की स्वस्थता को बनाए रखा है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

1500 किलोमीटर रेंज वाली निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, इसकी जद में आ जाएगा पूरा पाकिस्तान..!

UAE में बारिश ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर जारी, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में 135 लोगों की मौत

पाकिस्तान में भीषण बारिश से मची तबाही, 39 की मौत, बलूचिस्तान में आपातकाल घोषित

पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की शादी कराने वाले पंडित को समन जारी, 27 मई को सुनवाई

पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाला अमीर सरफराज की लाहौर में गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप टीम का किया ऐलान: 2 रिटायर्ड क्रिकेटरों की वापसी, साथ ले जाना चाहते हैं बाबर

भारतीय नौसेना ने फिर दिखाई जाबांजी, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

पाकिस्तान में आतंकियो ने किया आत्मघाती हमला, 6 चीनी नागरिकों की मौत, कई घायल