JABALPUR: दिन-दहाड़े युवक को गोली मारी, जेल से मुलाकात कर घर आ रहा था

JABALPUR: दिन-दहाड़े युवक को गोली मारी, जेल से मुलाकात कर घर आ रहा था

प्रेषित समय :21:34:00 PM / Sat, Aug 17th, 2024
Reporter : अभिमनोज
Whatsapp Channel

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बजरंग कालोनी सिविल लाइन में आज उस वक्त सनसनी फैल गई. जब मोटर साइकल से आए तीन बदमाशों ने सोनू उर्फ आशीष पासी को कट्टे से गोली मार दी. सिर में गोली लगने से सोनू वहीं गिर गया, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने युवक को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस के अनुसार गोपाल होटल कांचघर निवासी सोनू उर्फ आशीष पासी उम्र 35 वर्ष आज अपने दोस्त अंकित शुक्ला निवासी लालमाटी, लोकेश व करन सेवलानी के साथ सेंट्रल जेल में अपने परिचित से मुलाकात कर घर जाने के लिए निकला. दोपहर डेढ़ बजे के लगभग आशीष पासी बजरंग कालोनी से गुजर रहा था. इस दौरान बुलट मोटर साइकल से रोहित उर्फ गुल्लू रजक, प्रिंस उर्फ पप्पू चौहान व एक अन्य आए और गाली गलौज करने लगे. आशीष कुछ समझ पाता, इससे पहले रोहित उर्फ गुल्लू ने कट्टा निकाल फायर कर दिया. गोली सिर के पीछे लगी और वह गिर गया. गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, राह चलते लोग रुक गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायल रोहित को रसल चौक स्थित अस्पताल में भरती कराया गया, जहां पर पुलिस को पूछताछ में घायल आशीष ने बताया कि वह किराना  दुकान चलाता है. मोहल्ले मे रोहित उर्फ गुल्लू रजक एवं प्रिंस चौहान रहते हैं. जिन्होनेे पूर्व मे जानू चांदवानी निवासी लालमाटी के पेट में गोली मारकर चोट पहॅुचाई थी. जिसमें वह गवाह हैं. रोहित रजक उसे गवाही बदलने के लिये काफी दिनों से धमकी दी जा रही थी. आशीष ने जब मना कर दिया तभी से रोहित रजक बदला लेने की फिराक में रहता था. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर रेल मंडल के कटनी-बीना रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल के चलते अभी भी रेल यातायात प्रभावित, ये ट्रेनें डायवर्ट

3 हजार से ज्यादा एमपी के डॉक्टर हड़ताल पर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में प्रदर्शन, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

स्वतंत्रता दिवस: जबलपुर में डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

MP: भोपाल में CM, जबलपुर में डिप्टी CM देवड़ा करेगें ध्वजारोहण, 30 जिलों में मंत्री होगें मुख्य अतिथि, जिलों के प्रभारी मंत्री भी तय.!

Rail News: सितंबर तक जबलपुर रेल मंडल में ये 13 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यह है कारण, देखिये लिस्ट