भारत में विकिपीडिया बैन हो सकता है, यदि?

भारत में विकिपीडिया बैन हो सकता है, यदि?

प्रेषित समय :22:04:14 PM / Sat, Sep 7th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अभिमनोज
दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विकिपीडिया ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि- वे भारत के प्रति समर्पित हैं और उन्हें बैन जैसी स्थिति का सामना भारत में ना करना पड़े इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे.
खबरों की मानें तो.... दिल्ली हाईकोर्ट में विकिपीडिया से संबंधित एक मामले में सुनवाई चल रही थी, जिसमें विकिपीडिया पर आरोप था कि- इस पर दी गई जानकारी सही नहीं होती है और अपमान सूचक होती है.
उल्लेखनीय है कि.... विकिपीडिया एक फ्री प्लेटफार्म है, जहां विविध जानकारियां मिलती तो हैं, लेकिन इन जानकारियों को लेकर सवालिया निशान हैं, इसी संदर्भ में दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच ने भारत में विकिपीडिया पर बैन लगाने की चेतावनी दी है.  
हालांकि, खबरों पर भरोसा करें तो.... अदालत की चेतावनी के बाद विकिपीडिया फाउंडेशन ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि- वे भारत के प्रति समर्पित हैं और उन्हें बैन जैसी स्थिति का सामना भारत में ना करना पड़े इसके लिए जरूरी कदम उठाएंगे, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत के लोगों का खुले और सुरक्षित ऑनलाइन सिस्टम में फ्री और विश्वसनीय जानकारी शेयर करने और उस तक पहुंचने का अधिकार बना रहे. 
इस मामले में विकिपीडिया का यह भी कहना है कि- उनके पेज पर कंटेंट वालंटियर द्वारा लिखा जाता है, जो पब्लिक सोर्स से मिली जानकारी के आधार पर संपादित किया जाता है.
इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट ने विकिपीडिया को चेतावनी भी दी है कि.... यदि वे अदालत के साथ सहयोग नहीं करेंगे, तो वे भारत सरकार से कार्रवाई करने के लिए कह सकते हैं, जिसके बाद विकिपीडिया को भारत में बैन भी किया जा सकता है!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-