हैदराबाद की व्हिस्की आइसक्रीम : बच्चों को नशा बेचते शॉपकीपर गिरफ्तार

हैदराबाद की व्हिस्की आइसक्रीम : बच्चों को नशा बेचते शॉपकीपर गिरफ्तार

प्रेषित समय :14:56:47 PM / Sun, Sep 8th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

हैदराबाद. एक शॉपकीपर थोड़े से फायदा के लिए बच्चों को नशा में धकेल रहा था। हैदराबाद की आबकारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आइसक्रीम पॉर्लर को सीज कर मालिक को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, दूकानदार आईसक्रीम में व्हिस्की डालकर बच्चों को बेच रहा था।

शुक्रवार को हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में आबकारी पुलिस ने रेड किया। अरिको कैफे में एक्साइज पुलिस ने पाया कि आइसक्रीम में व्हिस्की इंफ्यूज करके बेचा जा रहा है। इस आइसक्रीम का सेवन बच्चे भी कर रहे हैं। पुलिस ने करीब 11.5 किलो आइसक्रीम सीज किया है। जब्त किए गए आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाया गया था।

कैसे मिलाते थे व्हिस्की?

एक्साइज पुलिस ने बताया कि अरिको कैफे में आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने की सूचना मिली थी। इनपुट के आधार पर रेड कर काफी मात्रा में आइसक्रीम को सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि एक किलो आइसक्रीम में यह लोग 60 एमएल व्हिस्की मिलाते थे। अल्कोहल बेस्ड आइसक्रमी को काफी महंगी कीमत पर बेचा जाता था। पुलिस ने 11.5 किलो आइसक्रीम और 100 पाइपर व्हिस्की जब्त किया है।

फेसबुक पर करते थे प्रचार

आइक्रीम पार्लर का संचालक व्हिस्की मिले हुए आइसक्रीम का प्रचार-प्रसार फेसबुक पर किया करते थे। बेखौफ होकर यह अपना धंधा कर रहे थे। यह पार्लर जुबली हिल्स एरिया में काफी पापुलर है। काफी संख्या में युवा और बच्चे यहां आइसक्रीम खाने आते हैं। एक्साइज सुपरिंटेंडेंट प्रदीप राव ने बताया कि बच्चों को व्हिस्की वाला आइसक्रीम बेचना अपराध है। यह एक्साइज एक्ट 34ए के तहत ऑफेंसिव है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसका है पार्लर?

एक्साइज पुलिस ने बताया कि आइसक्रीम पार्लर का ओनर गट्टू शरथ चंद्र रेड्डी है। वह डायरेक्ट टू होम मिल्क डिलेवरी ब्रॉन्ड कियारा का भी ओनर है। कियारा ब्रॉन्ड पनीर, दूध, दही, ग्रीक दही का बड़ा नाम है। उधर, आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाने वालों की पहचान दयाकर रेड्डी और शोभन में रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-