Delhi: AAP प्रमुख केजरीवाल का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, चुनाव जीते तो हो जाएंगे 2100

Delhi: AAP प्रमुख केजरीवाल का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, चुनाव जीते तो हो जाएंगे 2100

प्रेषित समय :14:02:00 PM / Thu, Dec 12th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई योजना की शुरुआत की है. उन्होंने आज एक कार्यक्रम में महिला सम्मान योजना लॉन्च की. इस दौरान उन्होंने कहा अब दिल्ली की प्रत्येक महिला को हर महीने 1 हजार रुपये मिलेंगे.

केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने वादा किया था कि हर महिला को 1000 रुपये डाले जाएंगे, आज कैबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया है. इसके साथ ही दिल्ली में ये योजना लागू हो गई है. ये ऐलान हमने मार्च में किया था, लेकिन इन लोगों ने एक फर्जी केस में मुझे जेल भेज दिया था. मुझे खुशी है कि हमारी मेहनत से आज हमने ये काम पूरा कर लिया है.

आप के संयोजक ने हजारों महिलाओं की मौजूदगी में कहा महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी, उनके खाते में हर महीने हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे. उन्होंने कहा महिलाएं परिवार चलाती है, बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं. बच्चों को बड़ा बनाती हैं. इस काम में अगर हम थोड़ी बहुत उनकी मदद कर सकें तो हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-