MP: जबलपुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दो लाख रुपए की लूट, अंध-मूक बायपास रोड पर घटना

जबलपुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दो लाख रुपए की लूट

प्रेषित समय :13:58:20 PM / Thu, Dec 12th, 2024
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित अंधमूक बायपास रोड पर देर रात मोटर साइकल सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर हमला कर दो लाख रुपए लूट लिए. रिकवरी एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद नकाबपोश बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी कर दी. लेकिन लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम बिदुरहा मझगवां निवासी विवेक काछी भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के पद पर पदस्थ है. विवेक बीती रात भेड़ाघाट से रिकवरी कर जबलपुर के लिए रवाना हुआ. जब वह अंधमूक बाइपास स्थित पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहा था. इस दौरान मोटर साइकल से तीन नकाबपोश बदमाश आए और विवेक को धक्का देकर गिरा दिया.

जैसे ही विवेक गिरा तो उसका दो लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग निकले. रुपए लुटते ही विवेक ने लुटेरों को पकडऩे के लिए पीछा किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे. घटना की खबर मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई, कुछ देर बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए. जिन्होने पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरु कर दी. यहां तक कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. इसके साथ ही आसपास के होटलों में लगे सीसीटीवी के फुटेज से भी जांच की जा रही है ताकि लुटेरों को पकड़ा जा सके. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-