मशहूर बालीवुड अभिनेता फिल्म की प्रमोशन के दौरान घायल हुए, हाथ से निकलने लगा खून

मशहूर बालीवुड अभिनेता फिल्म की प्रमोशन के दौरान घायल हुए, हाथ से निकलने लगा खून

प्रेषित समय :14:12:17 PM / Tue, Feb 4th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर
मुंबई. बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि अभिनेता अर्जुन रामपाल चोटिल हो गए हैं। उनके हाथ में कट लग गया है जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं जिसमें एक्टर की उंगली से खून बह रहा था क्योंकि उन्हें एक कांच की दीवार तोड़कर एंट्री लेनी थी। जैसे ही वो स्टेज पर आए पहले कांच दीवार तोड़ी। इंस्टाग्राम यूजर सिन-ए-मेट्स की शेयर की गई एक क्लिप में अर्जुन अपने आने शो राणा नायडू के दूसरे सीजन के प्रमोशन से पहले एक कांच की दीवार के पीछे खड़े दिखाई दे रहे थे। मंच पर आते ही उन्होंने कांच पर लात और मुक्का मारा, जैसे ही वह अंदर गए कांच टूटकर उनके ऊपर गिर गया, बाद में अर्जुन की उंगलियों से खून बहता हुआ देखा गया। अर्जुन की राणा नायडू 2, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश भी हैं। इस शो में पहली बार रियल लाइफ चाचा-भतीजे की जोड़ी को एक साथ लाया गया। Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-