MP : कटनी में बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर,

MP : कटनी में बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर,

प्रेषित समय :19:14:37 PM / Mon, Jul 7th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर


पलपल संवाददाता, कटनी। एमपी के कटनी स्थित ग्राम जमुनिया बडवारा में देर रात भारी बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जन मौके पर पहुंचे। जिन्होने सभी को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा पहुंचाया, जहां पर घायलों की हालम को देखते हुए भर्ती कर लिया गया है।

खबर है कि ग्राम जमुनिया में रहने वाले रामस्वरुप सिंह उम्र 60 वर्ष, पत्नी कोशा बाई 50 वर्ष, बेटा मनोज सिंह 35 वर्ष, विनोद सिंह 30 वर्ष व भाई दरियाद सिंह 50 वर्ष अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान कच्चे मकान भरभराकर गिर गया,जिसकी चपेट में आकर परिवार के सभी सदस्य दब गए। यहां तक कि घर में बंधी दो भैंस व एक बैल की मौत हो गई। घर में रखा अनाज, कपड़े व अन्य सामान भी नष्ट हो गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने मलबे में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे। 
पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बहा युवक-
कटनी नदी के तेज बहाव में आज एक युवक बह गया। बहते हुआ युवक मुक्तिधाम के पास एक पेड़ की डाल को पकड़ कर लटक गया। युवक ने शोर मचाया तो लोग मदद के लिए दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों दल के साथ मौके पर पहुंच गई। युवक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। युवक की पहचान पंकज कुमार चौधरी पिता नरवर प्रसाद चौधरी के विजयखेड़ा निवासी के रूप में हुई है। पंकज ने बताया कि वह जब मछली पकडऩे के लिए नदी किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव पर चला गया था।
मवेशी बचाने गए 65 साल के हरिया कुम्हार लापता-
बरही क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। ताली रोहनिया गांव के 65 वर्षीय हरिया कुम्हार आज दोपहर से लापता हैं। वे अपने मवेशियों को चराने हलफल नदी के पास गए थे। दोपहर करीब 2 बजे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हरिया ने मवेशियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने पशुओं को गांव की तरफ भेज दिया। खुद भी नदी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान वे तेज बहाव में बह गए।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-