जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा स्थित कमला नेहरु नगर में दिन दहाड़े चोरी करने पहुंचे शातिर बदमाश को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने सतर्कता बरतते हुए पकड़ लिया।
बताया गया है कि नेहरू नगर निवासी शुभम अरिहंत के घर में बदमाश घर के अंदर घुस गया और चोरी करने के प्रयास कर रहा था। इस दौरान आहट मिलने पर मकान मालिक आ गए, जिन्होने आसपास के लोगों को फोन पर खबर देते हुए एकत्र कर लिया। इसके बाद घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा, पूछताछ में उसने अपना नाम विजय उईके बताया। चोरी के प्रयास की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी विजय उईके को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का संबंध अन्य चोरी की वारदातों से है या नहीं।
जबलपुर में कमला नेहरु नगर गढ़ा में चोरी करने घुसा युवक, क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवाले
प्रेषित समय :16:13:28 PM / Mon, Apr 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




