जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित नुनसर में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों वाहनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना में बस में सवार एक बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें लगी हैं। बच्ची को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ट्रक पाटन से जबलपुर की ओर जा रहा था, जबकि बस जबलपुर से पाटन की ओर आ रही थी। नुनसर तिराहे पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर होने से यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल रवाना किया। घटना की सूचना मिलते ही नुनसर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घटना के बाद जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी।
जबलपुर में आमने-सामने से हुई भिड़ंत में बस-ट्रक के परखच्चे उड़े, पाटन रोड पर घटना, बच्ची गंभीर
प्रेषित समय :18:04:26 PM / Mon, May 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



