जबलपुर में किसान को चाकू-कट्टा अड़ाकर रुपए, मोबाइल फोन लूटा

जबलपुर में किसान को चाकू-कट्टा अड़ाकर रुपए, मोबाइल फोन लूटा

प्रेषित समय :18:03:28 PM / Mon, Jun 1st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित अंधमूक बायपास रोड पर तीन बदमाशों ने चाकू व कट्टा अड़ाकर 20 हजार रुपए नगद व मोबाइल फोन लूट लिया, यहां तक कि ऑन लाइन रुपए भी ट्रांसफर करा लिए। पीडि़त युवक पुष्पेन्द्र पटेल ने थाना पहुंचाकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 
                                  पुलिस के अनुसार पुष्पेन्द्र  पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी आईटीआई के सामने माढ़ोताल दोपहर लगभग 1-30 बजे वह अपने खेत ग्राम सेमरा गया था। वहां से रात लगभग 11-30 अपने घर जाने के लिए निकला। जब वह अंधमूक वायपास पहुंचा तभी बिना नम्बर की एक्सिस गाड़ी से तीन लोग आए और चाकू अड़ाकर चांदी की चैन, स्कूटर की डिक्की में रखी फसल बिक्री के 20 हजार रूपये ले लिए। कुछ पल बार बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 20 जेड  एक्स 5693 में 2 लोग आए, उन्होने कट्टा दिखाते मोबाइल ले लिया, इसके बाद मोबाइल  गूगल पे अकाउण्ट से 2 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिए। 
धमकी देकर वीडियो बनाया-
उक्त लुटेरों द्वारा एक वीडियो बनाया जिसमें यह कहलवाया कि मैने यह पैसे  स्वयं ट्रांसफर किये और ट्रांसफर के बदले मैने नगद लिये हैं डरा धमकाकर उन्हौंने उससे उसका मोबाइल नम्बर एवं गूगल पिन नम्बर पूछा तो उसने अपने मोबाइल  का नम्बर एवं स्क्रीन पासवर्ड बताया था और यह कर दिया था कि यही मेरा गूगल पे एकाउण्ट का पिन है उन्हीं में से एक बोला कि रिपोर्ट की तो हम नपेंगे तो तुम्हें भी नाप देगें। 
शोर मचाकर पीछा किया तो मोबाइल फोन फेंककर भागे-
लूटपाट करने के बाद उसका मोबाइल पासवर्ड लेकर कटंगी वायपास तरफ भागने लगे एवं उसके मोबाइल के गूगल पे अकाउण्ट से कई बार ट्रांसफर  करने की कोशिश किये लेकिन असफल रहे उसी समय उसने पीछा कर शोर मचाया तो उसका मोबाइल फैंककर भाग गये वह तीनों केा देखकर  पहचान लेगा। धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-