जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक महिलाओं के कान से झुमके लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकल बरामद की है, जिससे वे लूट की वारदातों को अंजाम देते रहे। पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सात थानों में हुई लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए लूटी गई 6 नग झुमकी व घटना मेें प्रयुक्त मोअर साइकल बरामद की है।
अधारताल-
अधारताल के महाराजपुर कमानिया गेट के पास 24 जून को आरती रजक के कान से झुमके लूटे
ओमती-
समदडिय़ा मॉल में जावेन्द्रसिंह नामक युवक की गणेश फैंसी के नाम से दुकान है, गणेश सिंह की मोटरसाइकल मॉल के बेसमेंट स्थित पार्किंग से चोरी की गई।
तिलवारा-
ग्राम पुरवा बरेला निवासी अजय झारिया अपनी पत्नी चंद्रवती को बिठाकर छेड़ी बरौदा गांव भेड़ाघाट जा रहे थे। तिलवारा हाइवे के पास बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रवती के कान से झुमके नोंच लिए।
माढ़ोताल-
सविता चौधरी निवासी ग्राम मड़ई व्हीकल रांझी अपने पति गणेश के साथ मोअर साइकल से हाईवा से खजरी खिरिया बायपास रोड पर जारही थी। तभी पीछे से आए लुटेरों ने मान से सोने का झुमका लूट लिया।
बरगी-
बृजेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी परसवाडा कॉलोनी धनवंतरी पत्नी दुर्गा साहू, व बच्चो को मोटर सायकिल मे बैठाकर ग्राम देवद्वार सालीवाडा जाते समय दोपहर लगभग 12.15 बजे जैसे ही निगरी के आगे खमरिया में बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू अड़ाकर कान से झुमके नोंच लिए।
पनागर में दो घटनाएं-
रेखा बेन उम्र 40 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला बेलबाग दामाद गनेश बेन एवं बहन दुर्गा बेन के साथ मौटर सायकल से कटाव शादी समारोह में शामिल होने जाते समय ग्राम उमरिया चौबे जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश आए और पता पूछने के बहाने रोककर कान से झुमका लूटकर भाग गए। श्रीमति ममता बर्मन उम्र 63 साल निवासी पानी की टंकी सुहागी अधारताल अपने पुत्र अभिषेक बर्मन की एक्सेस में पीछे बैठकर सुहागी से प्रेम सिटी कालोनी पनागर जा रही थी। प्रेम सिटी कालोनी गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने ममता के बाए कान से झुमका लूट लिया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-हिमांशू पिता धंतू केवट उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भूलन चौकी यादव कालोनी -संतोष कोरी पिता मनोज कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर थाना पनागर
-17 वर्षिय विधि विवादित बालक
-17 वर्षिय विधि विवादित बालक
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका-
आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा, क्राईम ब्रांच के एसआई प्रभाकर सिह, एएसआई अशोक मिश्रा, एएसआई कैलाश मिश्रा, एएसआई मोहन तिवारी, एएसआई संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक सतेन्द यादव, मोहन थापा, हितेन्द्र रावत, मनीष सिंह, आरक्षक शिव सिंह बधेल, प्रीतम उपाध्याय, सतेन्द्र सिंह, इंद्रजीत, रीतेश पंकज सिंह तथा थाना अधारताल के उप निरीक्षक दीपक मण्डलोई, शशिप्रकाश, दुर्गेश दुबे, सुरजीत जाट की सराहनीय भूमिका रही।
जबलपुर में महिलाओं के झुमके लूटने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक पर करते रहे वारदातें
प्रेषित समय :19:55:20 PM / Mon, Jun 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




