जबलपुर में फर्जी लॉकर की चाबी थमाकर मां को कहा, सुरक्षित है जेवर, हड़पे 22 लाख रुपए नगद

 जबलपुर में फर्जी लॉकर की चाबी थमाकर मां को कहा, सुरक्षित है जेवर, हड़पे 22 लाख रुपए नगद

प्रेषित समय :18:08:52 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित रांझी क्षेत्र में रहने वाली महिला लल्लीबाई केवट के साथ किसी और नहीं बल्कि उनकी बेटी व दामाद ने ही ठगी कर ली। दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बैंक के फर्जी लाकर की चाबी यह कहते हुए थमा दी कि आपके जेवर सुरक्षित है, वहीं उनके बैंक में जमा 22 लाख रुपए भी हड़प लिए। वृद्धा जब बैंक गई तो पता चला कि उनके नाम से कोई लॉकर नहीं है। 
                              बताया गया है कि लल्लीबाई केवट उम्र 75 वर्ष ने  पुलिस अधिकारियों को शिकायत देते हुए लल्लीबाई केवट उम्र 75 वर्ष ने आरोप लगाया कि बेटी राजकुमारी केवट, दामाद चंद्रभान केवट तथा उनके एक परिचित निकेश मिश्रा ने धोखे से उनकी एफडी, पेंशन की राशि और जेवरात अपने कब्जे में कर लिए। महिला ने पुलिस को वह चाबी भी दिखाई, जिसे बेटी-दामाद ने बैंक लॉकर की चाबी बताकर एक साल पहले उनके गले में पहनवा दिया था। जब वह यूनियन बैंक पहुंचीं तो बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि उनके नाम से कोई लॉकर मौजूद ही नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-