जबलपुर। एमपी के नरसिंहपुर स्थित इंदिरानगर में 19 जुलाई को हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ऋ तुराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उसे जबलपुर के मढ़ाताल थाना क्षेत्र से नरसिंहपुर लेकर आई है। पुलिस अब उससे हत्याकांड और फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ करेगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के जबलपुर के मढ़ाताल थाने में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे अभिरक्षा में लेकर जिले आई। हालांकि, वह खुद थाने पहुंचा था या पुलिस ने उसे पकड़ा, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस उससे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। सुआतला थाना क्षेत्र के इस हत्याकांड में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें आनंद लोधी, अनुज लोधी और राजा पटेल को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने उनसे घटना की साजिश, पैसों के लेन-देन और फरार आरोपियों की लोकेशन सहित कई बिंदुओं पर पूछताछ की। हालांकि, प्रीतम और शुभम के बारे में तीनों से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार, तीनों पहले दिए गए बयानों को ही दोहराते रहे। बुधगांव में वाहन छोडऩे की कहानी की जांच-
पुलिस आनंद लोधी के घटना के बाद बुधगांव पहुंचने और सतीश पटेल के यहां वाहन छोडऩे के दावे की भी जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आनंद के बयान कितने सही हैं और बुधगांव या वहां किसी अन्य व्यक्ति की इस पूरे घटनाक्रम में कोई भूमिका रही है या नहीं।
डॉ. अमित खरे की डिग्री का भी होगा सत्यापन-
मामले में गिरफ्तार जबलपुर निवासी डॉ. अमित खरे की शैक्षणिक योग्यता भी पुलिस जांच के दायरे में है। पुलिस उनकी मेडिकल डिग्री की सत्यता की पुष्टि के लिए जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से पत्राचार कर रही है। पुलिस यह सत्यापित करेगी कि उनकी डिग्री वैध है या नहीं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी-
पुलिस का कहना है कि ऋ तुराज को पूछताछ के लिए जबलपुर से लाया गया है। आनंद, अनुज और राजा से रिमांड के दौरान कई एंगल पर पूछताछ की गई। आनंद के बुधगांव जाने, वाहन छोडऩे और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है। फरार आरोपियों की तलाश के साथ डॉ. अमित खरे की डिग्री का सत्यापन भी कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांच हत्याओं का एक और आरोपी जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र से गिरफ्तार, नरसिंहपुर ले गई पुलिस की टीम
प्रेषित समय :18:46:05 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




