जबलपुर में खितौला बैंक डकैती का सोना रखने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, बिहार से पकड़कर लाई पुलिस

जबलपुर में खितौला बैंक डकैती का सोना रखने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, बिहार से पकड़कर लाई पुलिस

प्रेषित समय :16:13:39 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में खितौला स्थित इसाफ स्माल फायनेंस बैंक में डकैती डालकर सोना लूट कर ले जाने वाले आरोपियों से सोने को विक्रय करने शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बैंक डकैती का 350 ग्राम सोना कीमती लगभग 60 लाख रुपए एंव घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जप्त की है। 
                                       पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खितौला स्थित इसाफ स्माल फायनेंस बैंक में 5 डकैतो ने प्रवेश कर फायर आर्म्स से भय दिखाकर बैंक में रखा स्वर्ण आभूषण एवं नगद धन राशि की लूट कर डकैती की गई थी। 15 जुलाई 2026 को बैंक डकैती करने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान पिता नरेश पासवान निवासी ग्राम बनाही थाना आमस जिला गया बिहार को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय में पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर थाना प्रभारी खितौला श्री चद्रकांत झा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ करने पर डकैती करने के बाद उसके हिस्से में आये स्वर्ण आभूषणों को अपने साथी छोटू उर्फ सरमन मेहतो पिता राजकुमार प्रसाद निवासी ग्राम मयरा थाना इमामगंज जिला गया बिहार की मद्द से धीरे धीरे विक्रय कराना एवं बचा हुआ सोना छोटू मेहतों के पास रखा होना बताया। गठित टीम द्वारा आरोपी सुनील पासवान को साथ लेकर आरोपी सुनील पासवान की निशादेही पर एसडीएफ बिहार की सहायता से आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो पिता राजकुमार प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मयरा को शेरघाटी जिला गया बिहार से पकड़ा गया एवं सघन पूछताछ करने पर स्वीकार करते हुए इस शर्त पर कि उसे आरोपी न बनाया जाये बताया कि लूटे गये धन का बचा हुआ सोना आरोपी सुनील पासवान ने अपने ग्राम बनाही में शिव मंदिर के पास अपने खेत में छिपा कर रखना बताया। आरोपियों निशादेही पर आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो के कब्जे से 350 ग्राम सोने के जेवर कीमती करीबन 60 लाख रुपये, आरोपी सुनील पासवान से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जप्त करते हुसे आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो की पुलिस रिमांड प्राप्त करते हुये दोनों आरोपियों को जप्त आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल सहित जबलपुर लाया गया।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-