नीट पेपर लीक मामले को लेकर निकला कैंडल मार्च,दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

नीट पेपर लीक मामले को लेकर निकला कैंडल मार्च,दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

प्रेषित समय :08:23:15 AM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा में नीट परीक्षा में पेपर लीक से दुखी होकर जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया। दिल्ली में चल रहे सीजेपी छात्र आंदोलन के समर्थन में बने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में कांग्रेसए किसान संगठनों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
                               बताया गया है कि सिहोरा के झंडा बाजार से देर शाम शुरु हुआ यह कैंडल मार्च काल भैरव चौकए सरावगी मोहल्लाए सत्यवती पार्कए मृगनयनी रोड और बस स्टैंड होते हुए थाना परिसर स्थित जय स्तंभ पहुंचा। जय स्तंभ पर सभी लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएए ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को ऐसा कदम न उठाना पड़े।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-