जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरगी स्थित मनकेड़ी गांव में देर रात ब्याज के रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-.पीटकर हत्या कर दी गई। घायल युवक की सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक अशोक उइके मजदूरी करता था। साथ ही गांव के कुछ लोगों को जरूरत पडऩे पर ब्याज पर छोटी रकम भी उधार देता था।
पुलिस के अनुसार गांव के विमल नेताम ने करीब चार महीने पहले अपनी बाइक अशोक के पास 9500 में गिरवी रखी थी। दोनों के बीच यह तय हुआ था कि यदि अशोक बाइक चलाएगा तो ब्याज नहीं लिया जाएगा। बीती शाम विमल के बेटे लालू नेताम और दिनेश नेताम रुपए देकर बाइक छुड़ाने पहुंचे। इसी दौरान अशोक ने 10 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज की राशि मांगी। दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढऩे पर दोनों भाइयों ने अशोक के घर में ही लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से अशोक को बरगी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गयाए जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहींए अशोक की मां ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मृतक अशोक उइके मजदूरी के साथ गांव में ब्याज पर रुपए भी उधार देता था। बाइक गिरवी रखने और रुपए लौटाने के दौरान ब्याज को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्याज के पैसों के विवाद में सगे भाईयों ने की युवक की हत्या, बरगी क्षेत्र में घटना
प्रेषित समय :15:11:26 PM / Mon, Jul 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



