ग्वारीघाट क्षेत्र में पकड़े गए अवैध कारोबारियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बरामद की 7 पेटी शराब

ग्वारीघाट क्षेत्र में पकड़े गए अवैध कारोबारियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बरामद की 7 पेटी शराब

प्रेषित समय :03:07:19 AM / Wed, Jul 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में ग्वारीघाट स्थित गली नम्बर तीन में पुलिस ने दबिश देकर दो अवैध कारोबारियों को पकड़कर सात पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी विशाल व राज यादव का जुलूस भी निकाला है। 
                                 पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यहां के लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि गली नंबर 3 में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा था। जिसपर पुलिस ने अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी, जहां से पुलिस ने विशाल व राज यादव को पकड़कर सात पेटी शराब जब्त की। पुलिस की दबिश से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला और थाना तक लेकर आए। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-