जबलपुर। एमपी के जबलपुर में ग्वारीघाट स्थित लालकुआं काली माता मंदिर के पास रहने वाले श्रमिक दम्पति क ो कमरे में बंद कर महिला उनकी पांच साल की मासूम बच्ची को लेकर भाग निकली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को सरगर्मी से तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार ईलाही शाह उम्र 30 वर्ष निवासी लाल कुआं कालीमाता मंदिर के पास ग्वारीघाट एवं उसकी पत्नि बेलदारी का काम करते है। पिछले 3 दिन से वह अकेले काम करने जा रहा था, पत्नि व बच्चे घर पर रह रहे थे। पत्नि शाम को हर दिन खाना खाने ग्वारीघाट जाती थी जहॉ पत्नि की पहचान सुमन यादव नाम की महिला के साथ हो गयी थी। बीते दिन पत्नि भण्डारा खाने के बाद घर पर सोने के लिये सुमन नामक महिला को ले आयी थी। दम्पति जब गहरी नींद में थे, इस दौरान सुमन ने श्रमिक दम्पति की 5 वर्षिय बेटी को उठाया और भाग निकली। कुछ देर बाद इलाही शाह की नींद खुली तो देखा कि सुमन घर में नहीं है, बेटी भी गायब है। दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर दम्पति बाहर आए, आसपास तलाश की लेकिन बेटी व सुमन का कहीं पता नहीं चला। ईलाशी शाह ने ग्वारीघाट थाना पहुंचकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज में सुमन बच्ची को स्टेशन की तरफ ले जाते दिखी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 के पास से सुमन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सुमन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी डिण्डोरी शहपुरा को अभिरक्षा में लिया है।
जबलपुर में दम्पति को कमरे में बंद कर 5 साल की मासूम को लेकर भागी महिला, पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा
प्रेषित समय :08:04:57 AM / Thu, Aug 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





