जबलपुर। एमपी के जबलपुर में त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कालोनी में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तीन बदमाशों ने यशवंत ठाकुर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक को खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
बताया गया है कि विजय नगर निवासी यशवंत ठाकुर आज शाम 6 बजे के लगभग कृष्णा कालोनी त्रिमूर्ति नगर अपने काम से गया था, जहां पर तीन बदमाशों ने देखा तो घेरकर गाली गलौज करने लगे। यशवंत ने विरोध किया तो उसपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दिन दहाड़े युवक पर हमला होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, यहां तक कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए देखा तो यशवंत खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जबलपुर के विजय नगर के युवक की त्रिमूर्ति नगर में हत्या, तीन बदमाशों ने चाकुओं से किए ताबड़तोड़ हमले
प्रेषित समय :19:44:45 PM / Wed, Aug 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





