जबलपुर। एमपी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-28 के चुनाव के परिणाम जारी किए गए। सीनियर एडवोकेट मृगेंद्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि असीम त्रिवेदी ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा, जिसमें मृगेंद्र सिंह आगे निकल गए। मृगेंद्र सिंह की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने खुशी से झूम उठे, उन्होने मृगेन्द्र सिंह को फूल मालाएं पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
बताया जाता है कि अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह को 780 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी परितोष त्रिवेदी को 728 मत प्राप्त हुए। मृगेंद्र सिंह ने 52 वोट से जीत हासिल की। सचिव पद पर असीम त्रिवेदी को 894 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को 701 वोट प्राप्त हुए। इस तरह असीम त्रिवेदी ने 193 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10:30 बजे मतदान शुरू हुआ था। चुनाव में करीब 3,112 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें 3,004 सामान्य और 108 महिला मतदाता शामिल थीं। इनमें से कुल 2,008 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए भी मतदान हुआ। इनमें दो पद सामान्य और एक महिला के लिए था। सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए भी वोट डाले गए। कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए चुनाव हुआ, जिनमें पांच सामान्य और तीन महिला पद शामिल थे। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर मृगेंद्र सिंह और परितोष त्रिवेदी के बीच करीबी मुकाबला रहा। मृगेंद्र सिंह को 780, जबकि परितोष त्रिवेदी को 728 वोट मिले। दोनों के बीच 52 वोट का अंतर रहा। वहीं सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। उन्हें 894 वोट मिले, जबकि योगेश सोनी को 701 मत प्राप्त हुए। असीम त्रिवेदी ने 193 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
वैलिड पेपर से हुआ चुनाव-
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव वैलिड पेपर से कराया गया। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पर्ची टेबल लगाई गई थी। बैलेट बॉक्स का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई।
एमपी हाईकोर्ट बार चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच मृगेन्द्र सिंह अध्यक्ष, असीम त्रिवेदी सचिव ने जीत हासिल की
प्रेषित समय :05:14:38 AM / Wed, Aug 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




