जबलपुर में दीदी कहने पर युवती ने मचाया कोहराम, कार के सामने खड़ी होकर चालक से बोली, मैं तेरी दीदी लगती हूं..!

जबलपुर में दीदी कहने पर युवती ने मचाया कोहराम, कार के सामने खड़ी होकर चालक से बोली, मैं तेरी दीदी लगती हूं..!

प्रेषित समय :11:40:34 AM / Fri, Aug 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मेडिकल कालेज रोड गढ़ा में उस वक्त जाम के हालात निर्मित हो गए, जब एक युवती को कार चालक ने दीदी कहते हुए साइड देने के लिए कहा। इतना सुनते ही युवती भड़क गई, उसने सरेराह जमकर कोहराम मचाया, यहां तक कि कार के सामने खड़ी होकर चालक से बोली क्या मैं तेरी दीदी लगती हूं। युवती द्वारा किए हंगामे से रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाइश देते हुए हटाया। 
                                बताया गया है कि मेडिकल कालेज की ओर से आ रही युवती जब भीड़ के बीच चल रही थी, इस दौरान पीछे से आए कार सवार युवक ने युवती को दीदी कहते हुए साइड देने के लिए कहा। इतना सुनते ही युवती भड़क गई और कहा कि दीदी क्यों बोल रहे हो। क्या मैं तेरी दीदी लगती है। इसके बाद वह कार के सामने खड़ी होकर रास्ता रोकने लगी। त्योहार के चलते सड़क पर पहले से ज्यादा ट्रैफिक थाए जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए युवती काफी देर तक सड़क के बीच खड़ी रही। इस दौरान वाहनों को अचानक रुकना पड़ रहा था। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के अचानक रुकने से हादसे का खतरा बना रहा। ड्रामा गढ़ा थाना के ठीक सामने चलता रहा। इसके बावजूद मौके पर पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई। यातायात पुलिस भी मौके पर दिखाई नहीं दी। थाना परिसर के सामने सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। फिर भी यातायात सुचारु कराने के लिए तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया। लोगों का कहना था कि युवती मानसिक रूप से परेशान या डिस्टर्ब लग रही थी। ऐसा भी प्रतीत हो रहा था कि वह घायल है और संभवत: उसके साथ मारपीट हुई है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-