जबलपुर। एमपी के जबलपुर में हनुमानताल स्थित चार खम्बा चौराहा पर उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब मोटर साइकल में धक्का लगने पर सगे भाईयों ने रिहान नामक युवक पर चाकु व बका से हमला कर दिया। हमला होते देख दोस्त सोहेल ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सरेराह हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनके विरोध करने पर दोनों हमलावर भाग निकले।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद जुनैल उम्र 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 आजाद नगर मोहरिया अपनी मौसी के लड़के रिहान के साथ रात 11 बजे के लगभग नई बस्ती गोहलपुर जाने निकला। वह चार खम्बा चौराहा से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सड़क किनारे खड़े तनवीर उर्फ नौशाद को गाड़ी का धक्का लग गया। इसी बात पर तनवीर उर्फ नौसाद गाली गलौज करते हुये गाड़ी देखकर निकालने के लिये कहा, जुनैल व रिहान ने गालियां देने से मना किया तो तनवीर उर्फ नौसाद व तनवीर का भाई सोहेल ने गाली गलौज करने लगे तनवीर उर्फ नौसाद ने जान से मारने की नियत से बका से हमलाकर रिहान के सिर में तथा सोहेल ने चाकू से हमलाकर उसके गाल में आंख के नीचे चोट पहुॅचा दी। हमला होते देख भाई जुनैल ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी दोनों भाईयों ने मारपीट कर दी। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर दोनों भाई धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में घायल रिहान को लेकर जुनैल व अन्य लोग थाना पहुंच गए, जहां पर पुलिस ने देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ धारा 109(1), 296(बी), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर में मोटर साइकल का धक्का लगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सगे भाई ने सरेराह मारे चाकू, बका
प्रेषित समय :16:11:45 PM / Mon, Sep 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




